
दतिया, 13 जुलाई . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि दतिया का उपचुनाव एक सामान्य चुनाव नहीं रह गया है. दतिया का उपचुनाव राजा और रंक के बीच का चुनाव है.
भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी का नामांकन पत्र भरे जाने के बाद दतिया के किला चौक पर आयोजित सभा में Chief Minister यादव ने कहा कि कांग्रेस ने राज परिवार से प्रत्याशी मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा से गरीब परिवार के सामान्य कार्यकर्ता आशुतोष तिवारी चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस को उनकी जमीन नहीं पता, लेकिन आसमान खरीदने की बात करते हैं.
Chief Minister यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में दशकों से गायब हैं. इसके बावजूद भी कांग्रेस पार्टी और उसका गांधी परिवार जनता को भ्रम में रखने का प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस विकास की बजाय जनता को जाति-धर्म के नाम पर बांटने का कार्य करती है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि दतिया की जनता विकास, सुशासन और भाजपा की कल्याणकारी नीतियों के साथ खड़ी है. आप सभी भाजपा को आशीर्वाद दें, दतिया को प्रगति, समृद्धि के शिखर तक पहुंचाएंगे.
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजय दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं. वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा कि 20 साल पहले दतिया में तांगे चलते थे, आज हवाई जहाज चल रहे हैं. यह विकास Prime Minister Narendra Modi जी के नेतृत्व में भाजपा की Governmentों ने किए हैं.
–
एसएनपी/एएमटी
Skip to content