
ओस्लो, 19 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में डेनमार्क की Prime Minister मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की. इस दौरान दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.
बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
Prime Minister मोदी और मेटे फ्रेडरिक्सन के बीच इससे पहले सितंबर में पिछले साल टेलीफोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें दोनों ने ‘ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी.
इसी दिन Prime Minister मोदी ने ओस्लो में आइसलैंड की Prime Minister क्रिस्ट्रुन फ्रॉस्टाडोटिर से भी मुलाकात की. इसके अलावा, उन्होंने फिनलैंड के Prime Minister पेटेरी ओर्पो से भी बातचीत की, जो तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से पहले हुई.
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह शिखर सम्मेलन 2018 (स्टॉकहोम) और 2022 (कोपेनहेगन) में हुए पिछले सम्मेलनों की उपलब्धियों को आगे बढ़ाता है. इसका उद्देश्य India और नॉर्डिक देशों के बीच संबंधों को तकनीक, नवाचार, हरित ऊर्जा, सतत विकास, ब्लू इकोनॉमी, रक्षा, अंतरिक्ष और आर्कटिक जैसे क्षेत्रों में और मजबूत बनाना है.
Prime Minister मोदी Monday को अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में नॉर्वे पहुंचे थे. इस दौरान नॉर्वे के Prime Minister योनास गार स्टोरे ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया.
Monday को भी दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच व्यापक बातचीत हुई थी, जिसमें व्यापार, निवेश, हरित ऊर्जा, ब्लू और सर्कुलर इकोनॉमी, शिक्षा, विज्ञान-तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष और आर्कटिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
दोनों देशों ने भारत-नॉर्वे संबंधों को “ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई.
इसके अलावा भारत-ईएफटीए व्यापार समझौते के तहत निवेश, तकनीकी सहयोग और रोजगार सृजन के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई.
Prime Minister मोदी ने ओस्लो में भारत-नॉर्वे बिजनेस एंड रिसर्च समिट में भी हिस्सा लिया और आर्थिक सहयोग में बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला.
उन्होंने नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम से भी रॉयल पैलेस में मुलाकात की. इस दौरान उन्हें नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया.
–
केआर/
Skip to content