इंडिया ब्लॉक चुनाव के दौरान एक-दूसरे पर आरोप लगाता नजर आया : दानिश आजाद अंसारी

New Delhi, 8 मई . Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव की ममता बनर्जी से मुलाकात और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर एनडीए नेताओं ने प्रतिक्रिया दी.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक चुनाव के दौरान एक-दूसरे पर आरोप लगाता नजर आया है.

उन्होंने कहा कि गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने भी पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ बयान दिए. राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल Government को भ्रष्ट बताया था. उन्होंने कहा कि गठबंधन के सहयोगी दल खुद अपने रुख को लेकर भ्रमित दिखाई दे रहे हैं.

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के ‘वंदे मातरम्’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश कट्टरता की राजनीति को पसंद नहीं करता. ‘वंदे मातरम’ और ‘जन गण मन’ India की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा हैं और देशवासियों के मन में इनके प्रति गहरा सम्मान है.

उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओपी राजभर ने भी इस मुद्दे पर तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि India सभी धर्मों का देश है, जहां लोग चर्च, गुरुद्वारे, मस्जिद और मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं. लेकिन ‘वंदे मातरम’ बोलने पर आपत्ति क्यों होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर India में रहना है तो ‘वंदे मातरम’ कहना होगा.

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ने Thursday को केंद्रीय कैबिनेट के उस फैसले पर आपत्ति जताई, जिसमें ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के बराबर ही कानूनी सुरक्षा देने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि इस गीत को राष्ट्रगान के बराबर नहीं माना जा सकता, क्योंकि यह एक देवी की स्तुति है. उन्होंने कहा कि देश किसी देवी या देवता के नाम पर नहीं चलता और न ही यह किसी एक देवी या देवता का है.

टीवीके प्रमुख विजय को Governor द्वारा दूसरी बार बहुमत के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लाने को कहे जाने पर ओपी राजभर ने आगे कहा कि उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और अब फैसला Governor को करना है. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उन्हें Government बनाने और बहुमत साबित करने का अवसर मिलना चाहिए.

अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर तंज कसते हुए ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में 2017 और 2024 में हार चुके हैं. उनका मकसद ममता बनर्जी को सांत्वना देना था कि मैं दो बार हार चुका हूं, आप सिर्फ एक बार हारी हैं, चिंता मत कीजिए, अब मेरी फिर हारने की बारी है.

एएस