
New Delhi, 23 मई . साइप्रस के President निकोस क्रिस्टोडौलिडिस चार दिवसीय (20-23 मई) India यात्रा संपन्न कर Saturday को स्वदेश रवाना हो गए. इन चार दिनों में उन्होंने Mumbai और दिल्ली के कई अहम कार्यक्रमों में भाग लिया. विदेश मंत्रालय के अनुसार ये दौरा रणनीतिक साझेदारी के एक नए अध्याय की शुरुआत है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पोस्ट के जरिए उनकी स्वदेश वापसी की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “President क्रिस्टोडौलिडिस एक सफल राजकीय यात्रा कर New Delhi से रवाना हो गए. उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने विदा किया.”
जायसवाल ने कहा कि इस यात्रा ने भारत–साइप्रस संबंधों को जरूरी मजबूती प्रदान की और दोनों देशों के बीच संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाकर एक नए अध्याय की शुरुआत की.
साइप्रस के President का ये दौरा काफी सफल रहा. इस दौरान 6 अहम समझौते भी हुए, जिसमें आतंकवाद विरोधी संयुक्त कार्य समूह की स्थापना, राजनयिक प्रशिक्षण, अनुसंधान, नवाचार और डिजिटल नीति के साथ ही शिक्षा, खेल एवं युवा मंत्रालय के बीच उच्च शिक्षा को लेकर भी समझौता हुआ.
क्रिस्टोडौलिडिस ने Friday को India के Prime Minister Narendra Modi के साथ New Delhi में एक बैठक भी की. इसमें भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) पर चर्चा की गई. उन्होंने माना कि इस पहल में वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी और खुशहाली को नया रूप देने और बढ़ावा देने की काबिलियत है.
Friday को ही एक स्पेशल ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम), सिबी जॉर्ज ने कनेक्टिविटी को यूरोपीय संघ (ईयू) और साइप्रस के साथ India के जुड़ाव का एक “जरूरी पहलू” बताया. उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने एक द्विपक्षीय कनेक्टिविटी डायलॉग शुरू किया है.
जब पीएम मोदी और President क्रिस्टोडौलाइड्स के आईएमईसी पर चर्चा करने के बारे में पूछा गया, तो जॉर्ज ने जवाब दिया, “इस पर चर्चा हुई. आईएमईसी हमारे लिए एक बहुत जरूरी प्रोजेक्ट है. दोनों नेताओं ने माना कि इसमें वैश्विक व्यापार, कनेक्टिविटी और खुशहाली को नया आकार देने और बढ़ावा देने की काबिलियत है. उन्होंने पूर्वी मेडिटेरेनियन और बड़े मिडिल ईस्ट में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया और India से बड़े मिडिल ईस्ट होते हुए यूरोप तक गहरे जुड़ाव और इंटरकनेक्शन के कॉरिडोर को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया.”
दोनों ही नेताओं ने द्विपक्षीय कनेक्टिविटी डायलॉग शुरू करने पर चर्चा की.
–
केआर/
Skip to content