एरियाना ग्रांडे को बचाने पर ट्रोल हुईं सिंथिया एरिवो, बोलीं- ‘मेरी इंसानियत को गलत तरीके से दिखाया गया’

Mumbai , 28 मई . हॉलीवुड Actress और सिंगर सिंथिया एरिवो ने एक पुराने विवाद को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी को-स्टार एरियाना ग्रांडे की मदद करने के बाद उन्हें किस तरह social media पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. उनका कहना है कि उन्होंने उस समय सिर्फ एक इंसान के तौर पर प्रतिक्रिया दी थी लेकिन लोगों ने उनके व्यवहार को गलत तरीके से पेश किया, जिसने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया.

बता दें कि यह घटना फिल्म ‘विकेड’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई थी. इवेंट यूनिवर्सल स्टूडियोज सिंगापुर में आयोजित किया गया था. फिल्म की पूरी स्टार कास्ट वहां मौजूद थी और सभी कलाकार प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे थे. तभी अचानक एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा पार करके सीधे एरियाना ग्रांडे की तरफ दौड़ पड़ा. वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सिंथिया एरिवो तुरंत आगे आ गईं और उन्होंने एरियाना को उस व्यक्ति से बचाने की कोशिश की.

इस घटना के बाद social media पर सिंथिया एरिवो को लेकर कई मीम्स और टिकटॉक वीडियो वायरल होने लगे.

सिंथिया एरिवो ने इस घटना को याद करते हुए कहा, ”उस समय वहां मौजूद किसी ने भी कुछ नहीं किया. मेरा दिमाग उसी पल यह सोच रहा था कि उस आदमी को तुरंत दूर किया जाए. मेरी पहली प्रतिक्रिया सिर्फ अपनी को-स्टार को सुरक्षित रखने की थी. लोगों ने वीडियो में पूरी घटना नहीं देखी. वह व्यक्ति एरियाना को छोड़ नहीं रहा था और इसी वजह से मुझे लगातार उसे पीछे धकेलना पड़ा.”

Actress ने आगे कहा, ”इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में मेरे शरीर, कद-काठी और लुक का मजाक बनाया गया. लोगों ने मेरे लुक और शारीरिक बनावट को निशाना बनाया और यह दिखाने की कोशिश की कि मैं जरूरत से ज्यादा कंट्रोलिंग नेचर की हूं.”

सिंथिया का कहा, ”लोगों ने यह मान भी लिया, चूंकि मैं एरियाना ग्रांडे से शारीरिक रूप से ज्यादा मजबूत दिखाई देती हूं, इसलिए लोगों की नजर में मेरा काम उन्हें कंट्रोल करना था. यह सोच बेहद गलत और दुख पहुंचाने वाली थी. मैंने उस समय जो किया, वह सिर्फ एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया थी. मेरा मकसद सिर्फ एरियाना को सुरक्षित रखना था, लेकिन social media पर उसे अलग ही रूप दे दिया गया.”

Actress ने आगे कहा, ”इस विवाद का असर मेरे करियर और अवॉर्ड कैंपेन पर भी पड़ा. इस पूरे विवाद के बाद मुझे लगने लगा कि लोग मुझे सही तरीके से समझने के बजाय मेरे बारे में धारणाएं बनाने लगे हैं.”

सिंथिया एरिवो ने कहा, ”मुझे महसूस हुआ कि मेरी इंसानियत को गलत तरीके से पेश किया गया. मैंने जो काम सहज रूप से किया था, उसे social media पर मजाक और विवाद का विषय बना दिया गया. लोगों ने मेरे लुक और शरीर के आधार पर राय बनाई. अब मैं खुद को दोबारा ऐसी स्थिति में नहीं डालना चाहती, जहां मुझे लगातार जज किया जाए या ट्रोलिंग का सामना करना पड़े.”

पीके/पीएम