
हैदराबाद, 3 जुलाई . साइबराबाद Police ने एक महीने की बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है. इस बच्ची का 30 जून को लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन से अपहरण कर लिया गया था. Police के मुताबिक, बाद में उसे कोलकाता की एक निसंतान महिला को 1.5 लाख रुपए में बेच दिया गया था.
Police ने अपराधियों के अंतर-राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया.
साइबराबाद के Police आयुक्त डॉ. एम. रमेश ने Friday को बचाई गई बच्ची को उसकी मां को सौंप दिया.
बच्ची का अपहरण उस समय किया गया, जब वह लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन पर अपनी मां मालन शांता बाई की गोद में सो रही थी.
कर्नाटक के बीदर जिले की रहने वाली मालन बाई, जो एक सर्कस में काम करती हैं, ने Police को बताया कि वह अपने सर्कस दल के अन्य सदस्यों के साथ लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन की दीवार के पास फुटपाथ पर सो रही थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग उनकी गोद से उनकी बेटी को उठाकर ले गए. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई. उन्होंने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की. लेकिन, वे ऑटो-रिक्शा में बैठकर फरार हो गए.
शिकायत के आधार पर चंदानगर में बीएनएस की धारा 137(2), 97 के साथ धारा 3(5) और जेजे एक्ट की धारा 84 के तहत मामला दर्ज किया गया.
अपहृत बच्ची का पता लगाने के लिए सेरिलिंगमपल्ली जोन के आरसी पुरम डिवीजन के एसीपी सीएच. वाई. श्रीनिवास की अगुवाई में Police की तीन टीमें बनाई गईं. टीमों ने हर संभावित सुराग पर काम किया और तीन दिनों तक साइबराबाद, मलकाजगिरी और हैदराबाद Police आयुक्तालय क्षेत्रों के कई cctv फुटेज खंगाले. कड़ी मेहनत के बाद Police ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया.
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मोहम्मद जुबेर और मोहम्मद इरफान दोनों अपहरणकर्ता तेलंगाना के विकाराबाद से, सादेक्वा मकसूद उर्फ नाजिया, निम्मी जहान अली उर्फ सीमा अली, दोनों कोलकाता के मूल निवासी और हैदराबाद में रहते हैं और कोलकाता के रहनुमा अली हैं, जिन्होंने शिशु को खरीदा था, के रूप में की गई है.
जांच में पता चला कि 30 वर्षीय रहनुमा अली ने हैदराबाद में रहने वाली अपनी मौसी निम्मी जहान (उर्फ सीमा) से पैसे देकर गोद लेने के लिए एक बच्चा दिलाने को कहा था. इसके बाद सीमा ने नेरेडमेट में रहने वाली अपनी सहेली नाजिया को इस बारे में बताया. नाजिया ने यह बात अपने मंगेतर जुबेर को बताई. इसके बदले जुबेर को अच्छी रकम देने का वादा किया गया था.
Police के अनुसार, जुबेर ने अपने साथी इरफान से संपर्क किया, जो एक ऑटो ड्राइवर है और विकाराबाद Police स्टेशन में दर्ज चोरी के एक मामले में पहले भी आरोपी रह चुका है. दोनों आरोपियों ने नवजात को अगवा करने और बेचने की आपराधिक साजिश रची.
लिंगमपल्ली रेलवे स्टेशन से बच्ची को अगवा करने के बाद, वे उसे नाजिया के घर ले गए और सीमा तथा रहनुमा अली को इसकी जानकारी दी.
1 जुलाई को अगवा किए गए बच्चे की कस्टडी लेने के लिए रहनुमा अली अपनी मौसी सरवरी के साथ कोलकाता से हैदराबाद फ्लाइट से गईं. जुबेर को बच्चे की गैर-कानूनी बिक्री के लिए रहनुमा अली से ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 1.50 लाख रुपए मिले.
Police कमिश्नर ने बताया कि इससे पहले कि आरोपी अगवा किए गए बच्चे को लेकर कोलकाता भाग पाते, Police ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया, एक महीने की बच्ची को बचाया और उसे सुरक्षित उसकी असली मां को सौंप दिया.
–
एसएचके/एबीएम
Skip to content