
पुणे, 18 जुलाई . साइबर अपराध के एक मामले में पुणे Police ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए मराठी फिल्म और टीवी Actress भार्गवी चिरमुले की मां स्वाति शिरीष चिरमुले को ठगी गई पूरी राशि वापस दिला दी. करीब एक वर्ष पहले साइबर ठगों ने गैस बिल के नाम पर उनसे 35 हजार रुपए की ठगी कर ली थी. अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद Police ने यह पूरी रकम उन्हें लौटा दी है.
जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय स्वाति शिरीष चिरमुले पुणे के कर्वेनगर स्थित सुदर्शन अपार्टमेंट में रहती हैं. 23 अगस्त 2025 की शाम उन्हें एमएनजी गैस कनेक्शन के बिल से संबंधित एक वीडियो कॉल आया. कॉल करने वाले साइबर ठगों ने खुद को अधिकृत प्रतिनिधि बताकर उन्हें झांसे में लिया और कुछ ऑनलाइन प्रक्रियाएं पूरी करने के लिए कहा. इसके बाद उनके बैंक खाते से 35 हजार रुपए निकाल लिए गए.
ठगी का पता चलते ही स्वाति चिरमुले ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर मामला वारजे मालवाड़ी Police थाने को सौंपा गया, जहां साइबर टीम ने जांच शुरू की.
वरिष्ठ Police निरीक्षक के निर्देशन में Police की साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खाते की पहचान की. इसके बाद संबंधित खाते को फ्रीज कराया गया, जिससे ठगी गई राशि सुरक्षित रखी जा सकी. आगे न्यायालय की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 18 जुलाई 2026 को स्वाति शिरीष चिरमुले को उनके 35 हजार रुपए वापस सौंप दिए गए.
राशि वापस मिलने के बाद Actress भार्गवी चिरमुले अपनी मां के साथ वारजे मालवाड़ी Police थाने पहुंचीं. उन्होंने Police अधिकारियों और साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर कार्रवाई और Police के प्रयासों की वजह से उन्हें न्याय मिला है.
Police अधिकारियों के अनुसार, यदि साइबर ठगी का शिकार होने के तुरंत बाद शिकायत दर्ज कराई जाए तो रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इस मामले में भी पीड़िता की त्वरित शिकायत और साइबर टीम की तकनीकी जांच के कारण राशि सुरक्षित की जा सकी और बाद में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वापस दिलाई गई.
–
एससीएच/डीकेपी
Skip to content