मुंबई में स्वास्थ्य बीमा के नाम पर साइबर ठगी का भंडाफोड़, 12 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 14 जुलाई . Mumbai Police ने साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य बीमा बेचने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में Police ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. Police ने फर्जी कॉल सेंटर बंद कराए और आरोपियों के पास से कई डिजिटल उपकरण जब्त किए.

Mumbai की गोवंडी Police ने स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के नाम पर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने इस मामले में तीन फर्जी कॉल सेंटरों पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान 17 लाख से अधिक का सामान बरामद किया गया, जिसमें कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन और सोने के सिक्के शामिल हैं.

यह मामला तब सामने आया, जब एक व्यक्ति ने 22 जून को गोवंडी Police थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता का आरोप है कि ठगों ने खुद को एचडीएफसी एर्गो स्वास्थ्य बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर उससे संपर्क किया था.

शिकायतकर्ता ने बताया कि ठगों ने उसे झांसा दिया कि वह अपनी बीमा पॉलिसी पर 1,53,825 रुपए के ‘नो क्लेम बोनस’ का हकदार है. उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि पाने के लिए उसे एक विशेष प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

आरोप है कि ठगों ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली और ऑनलाइन लेनदेन के जरिए उसके खाते से 3.43 लाख रुपए निकाल लिए. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान Police को पता चला कि वे एचडीएफसी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी रखने वाले ग्राहकों को निशाना बनाते थे.

Police जांच में पता चला कि आरोपी पहले भोले-भाले बीमा पॉलिसीधारकों का निजी डेटा और सिम कार्ड हासिल करते थे. इसके बाद वे इनका इस्तेमाल कर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे. Police ने इस डेटा और सिम कार्ड की आपूर्ति करने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है.

Police पूरे गिरोह की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस ठगी का शिकार कितने लोग हुए हैं और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा सके.

इस बीच, Mumbai Police ने बीमा से जुड़ी ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. Police ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए या अपने नजदीकी Police थाने से संपर्क करे.

एसएचके/