झारखंड के गिरिडीह में पुलिस टीम पर हमला, फरार हुआ साइबर अपराधी

गिरिडीह, 11 जून . Jharkhand के गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने गई Police टीम पर उसके परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया. हमले में कई Policeकर्मी घायल हुए हैं. हमलावरों ने Police वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और आरोपी को Police के कब्जे से छुड़ा लिया.

Police के अनुसार, सूचना मिली थी कि साइबर अपराध के एक मामले में वांछित आरोपी चूरामन मंडल अपने ससुराल चिकसोरिया गांव में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इसके बाद उसे Police वाहन में बैठाया जा रहा था, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण और आरोपी के परिजन मौके पर जुट गए तथा Police कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और Police टीम को घेरकर लाठी-डंडों तथा पत्थरों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले और अफरातफरी का फायदा उठाकर ग्रामीण गिरफ्तार आरोपी चूरामन मंडल को Police हिरासत से छुड़ाने में सफल रहे. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही गांडेय इंस्पेक्टर समेत आसपास के कई थानों की Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. इलाके में अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई है. साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने बताया कि साइबर अपराधी की गांव में मौजूदगी की सूचना पर Police टीम कार्रवाई के लिए गई थी. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने Police को घेरकर पथराव शुरू कर दिया.

उन्होंने कहा कि किसी तरह Policeकर्मी वहां से निकले, हालांकि पथराव में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. इस संबंध में अहिल्यापुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

Police अधिकारियों ने कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने, Police टीम पर हमला करने, आरोपी को छुड़ाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फरार आरोपी और हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

एसएनसी/एसके