
गांधीनगर, 5 अगस्त . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल और उप-Chief Minister हर्ष संघवी ने ‘कॉमनवेल्थ गेम्स 2026’ में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत किया है. इसी के साथ उप-Chief Minister ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारियों के बारे में बताते हुए देश भर के खिलाड़ियों के लिए Gujarat के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश की.
Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ग्लासगो से गांधीनगर कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा पहुंचने पर Gujarat के लिए यह गर्व का क्षण है. कैबिनेट बैठक के दौरान हमारे पैरा-एथलीट्स की मौजूदगी में उप-Chief Minister हर्ष संघवी द्वारा औपचारिक रूप से सौंपे गए इस झंडे का अर्थ एकता है. यह Prime Minister Narendra Modi के मार्गदर्शन में सीडब्ल्यूजी 2030 की मेजबानी करने की हमारी यात्रा की आधिकारिक शुरुआत का प्रतीक है.”
उन्होंने लिखा, “मैं उन सभी शानदार एथलीट्स और पैरा-एथलीट्स को दिल से बधाई देता हूं, जिन्होंने ग्लासगो में 39 मेडल जीतकर India का मान बढ़ाया है. उनकी हिम्मत और जुनून हमें प्रेरित करते रहते हैं, क्योंकि हम सीडब्ल्यूजी 2030 को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की तैयारी कर रहे हैं.”
वहीं, उप-Chief Minister हर्ष संघवी ने मुलाकात की तस्वीरों को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “ग्लासगो से Ahmedabad तक, 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का सफर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है. ग्लासगो से कॉमनवेल्थ गेम्स का झंडा लेकर लौटने के बाद, मैंने Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की. यह मौका और भी खास हो गया, क्योंकि इसमें Gujarat के बेहतरीन खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करके राज्य और देश का मान बढ़ाया. जैसे-जैसे Ahmedabad 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की तैयारी कर रहा है, इन चैंपियंस की सफलता उस खेल भावना को दर्शाती है जो इस ऐतिहासिक सफर की पहचान बनेगी.”
पत्रकारों से बातचीत के दौरान हर्ष संघवी ने कहा, “पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश के हर राज्य में पिछले कई वर्षों से एक के बाद एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ते आए हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कई महत्वपूर्ण गेम्स के न होने के बावजूद India ने शानदार प्रदर्शन किया है. India चौथे स्थान पर रहा. खासतौर पर मैं महिला शक्ति का अभिनंदन करना चाहता हूं. India के मुक्के की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन Ahmedabad में होगा. ग्लासगो कॉमनवेल्थ 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ये फ्लैग India को सौंपा गया. आज Gujarat के पैरा एथलीट्स और ग्लासगो कॉमनवेल्थ के प्रतिनिधिमंडल ने Chief Minister को यह फ्लैग सुपुर्द किया है.”
उन्होंने कहा, “Gujarat के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था सिर्फ Gujarat के युवाओं तक ही सीमित नहीं है. India के सभी खिलाड़ियों का Ahmedabad में हमेशा स्वागत है. कोई भी खिलाड़ी जिसे Gujarat के स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करना है, उसके लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं. India के किसी भी राज्य के खिलाड़ी का हम अपने भाई-बहन के तौर पर हमेशा स्वागत करते हैं. ये व्यवस्था देश के हर एक युवा के लिए है, जो देश का तिरंगा शान से दुनिया में लहराते हैं. मैं ऐसे सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करता हूं.”
उन्होंने कहा, “हम सब एक हैं और एक होकर देश के कोने-कोने से युवा खिलाड़ियों को सहयाग करेंगे. कोई खेल ऐसा होगा, जिसके लिए Gujarat में बेहतरीन इकोसिस्टम होगा, तो कोई ऐसा खेल होगा, जिसके लिए Rajasthan में इकोसिस्टम अच्छा होगा. किसी खेल को लेकर Maharashtra में इकोसिस्टम अच्छा हो सकता है… Prime Minister ने कैबिनेट में सभी खिलाड़ियों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए खेलो इंडिया का बजट 8 गुना बढ़ाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है.”
–
आरएसजी
Skip to content