सीडब्ल्यूजी 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत

New Delhi, 29 जुलाई . कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 में India का शानदार प्रदर्शन जारी है. Tuesday को India की झोली में दो सिल्वर मेडल और आए, जबकि तीन मुक्केबाजों ने अपने मेडल पक्के कर लिए हैं. India की कुल मेडल की संख्या अब 12 हो चुकी है. हालांकि, मेडल टैली पर ऑस्ट्रेलिया का दबदबा लगातार बरकरार है.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में ऑस्ट्रेलिया अब तक कुल 78 मेडल अपने नाम कर चुका है. इसमें 34 गोल्ड, 17 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया की टक्कर में इस समय कोई नहीं है. कनाडा मेडल टैली में 35 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर है. कनाडा ने 13 गोल्ड, 10 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं.

इंग्लैंड मेडल टैली में तीसरे स्थान पर मौजूद है. इंग्लैंड ने अब तक कुल 43 मेडल जीते हैं, जिसमें 10 गोल्ड, 18 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल हैं. मेजबान स्कॉटलैंड फिलहाल चौथे स्थान पर है. स्कॉटलैंड की झोली में अब तक 15 मेडल आए हैं. इसमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 6 गोल्ड और कुल 11 मेडल के साथ नाइजीरिया मेडल टैली में पांचवें स्थान पर बना हुआ है. वहीं, India टॉप 10 में बरकरार है. छठे दिन दो सिल्वर मेडल जीतने के बाद India 9वें स्थान पर काबिज है. India ने कुल 2 गोल्ड, 7 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

Tuesday को महिला वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो का भार उठाते हुए सिल्वर मेडल जीता. उन्होंने स्नैच में 101 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 126 किलो का भार उठाया. वहीं, गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर दौड़ को 27:49.78 सेकंड में पूरा करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया. गुलवीर इस प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने. मुक्केबाजी में प्रीति, प्रिया और जादुमणि सिंह ने अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इन तीनों मुक्केबाजों ने India के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्के कर दिए हैं.

एसएम/एएस