सीएससी ने दो राज्यों में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर के 15 पदों पर निकाली भर्ती, 8 अगस्त तक भरें फॉर्म

New Delhi, 4 अगस्त . नौकरी की तैयारी के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. दरअसल, सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने बिहार और Madhya Pradesh राज्यों के आधार सेवा केंद्र (एएसके) में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर – जिला के कुल 15 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं.

सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पोस्ट के लिए जारी 15 रिक्तियों में बिहार में 8 और Madhya Pradesh में 7 पद शामिल हैं. बिहार के जिन जिलों में 8 पदों पर भर्ती निकली है, उनमें पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा, सारण और सीवान में 1-1 पद शामिल हैं. वहीं, Madhya Pradesh के जिन जिलों में 7 पदों पर वैकेंसी निकली है, उनमें आगर मालवा, श्योपुर, नरसिंहपुर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन और मंदसौर जिले में 1-1 पद शामिल हैं.

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त तय की गई है. ऐसे में आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पोस्ट पर चयनित होने के इच्छुक उम्मीदवार सीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं.

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्ष की आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्ष का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) द्वारा अधिकृत टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट और कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है. वहीं, आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी अर्ध-कुशल कर्मचारियों के लिए संबंधित राज्य द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के अनुसार प्रति माह होगी.

डीके/डीकेपी