
बशीरहाट, 3 जून . पश्चिम बंगाल के Chief Minister सुवेंदु अधिकारी की चेतावनी के बाद राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी India से लौट रहे हैं. इसी कड़ी में Wednesday को उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट क्षेत्र में स्थित हकीमपुर बॉर्डर पर बांग्लादेश लौटने वाले लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. अधिकारियों के अनुसार, इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिनकी कुल संख्या लगभग 300 बताई जा रही है.
हकीमपुर बॉर्डर के पास Wednesday सुबह से बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक एकत्रित हुए. ये लोग अपने सामान के साथ बांग्लादेश लौटने की मंशा से सीमा क्षेत्र में पहुंचे हैं. वीडियो में अनेकों लोग अपने कंधे पर कपड़े का थैला टांगे हुए और अपने सामान को संभालते हुए दिखे तो अनेकों महिलाएं बच्चों को गोद में लिए हुए नजर आईं. हकीमपुर बॉर्डर पर जुटी भीड़ में बच्चों की संख्या भी अधिक थी.
कई बांग्लादेशियों ने से बात करते हुए बताया कि वे बंगाल में आकर मजदूरी करते थे. उनके पास यहां रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं है. Government ने कहा है कि हम बांग्लादेशियों को नहीं रखेंगे. इसलिए हम वापस जा रहे हैं.
वहीं, Police और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों की पहचान की जांच शुरू कर दी है. इसके तहत दस्तावेजों का सत्यापन करने के साथ-साथ बायोमेट्रिक जांच भी की जा रही है, ताकि उनकी नागरिकता और पहचान की पुष्टि की जा सके.
जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों में रह रहे ऐसे लोगों का समूह लगातार हकीमपुर सीमा पर पहुंच रहा है. Wednesday को एकत्रित लोगों की संख्या पहले के दिनों की तुलना में अधिक देखी गई.
प्रशासन का कहना है कि सभी व्यक्तियों की कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच की जा रही है और सत्यापन पूरा होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं.
बता दें कि पश्चिम बंगाल Government अवैध प्रवासियों को ‘पहचानने, हटाने और वापस भेजने’ की नीति पर काम कर रही है. इसके तहत Government ने बीते दिनों जिला स्तर पर होल्डिंग सेंटर बनाने का भी फैसला लिया था. वहीं, Chief Minister ने पिछले दिनों अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को चेतावनी दी थी कि वे या तो स्वेच्छा से भाग जाएं या फिर उन्हें वापस भेज दिया जाएगा.
–
डीसीएच/
Skip to content