
गंगटोक, 27 अप्रैल सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह के लिए Prime Minister Narendra Modi के सिक्किम में हुए रोड शो के बाद गंगटोक में उत्साह और उत्सव का माहौल छा गया. राज्य भर से हजारों लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने और इस ऐतिहासिक क्षण में भाग लेने के लिए उमड़ पड़े.
Prime Minister के दौरे को लेकर उमड़ रहे उत्साह को दर्शाते हुए राजधानी की सड़कें सुबह से ही लोगों से खचाखच भरी हुई थीं. सिक्किम के सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों से निवासी इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए लंबी दूरी तय करके आए, जिससे यह रोड शो जयकारे, संगीत और उत्सवों से सराबोर एक विशाल जनसभा में तब्दील हो गया.
Prime Minister Narendra Modi की यात्रा पर सिक्किम के Chief Minister के Political सचिव बिकाश बसनेट ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “गंगटोक में हर कोई बहुत उत्साहित था. लोग सुबह से ही इकट्ठा होने लगे थे. लगभग एक साल से हम उनके आने का इंतजार कर रहे थे. सिक्किम के दूर-दराज के इलाकों से लोग गंगटोक आए और शहर का हर कोना लोगों से भरा हुआ था. समाज के हर वर्ग के लोग Prime Minister का स्वागत करने आए थे. यह सिक्किम के हर नागरिक के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण था.”
Prime Minister का दौरा राज्य के स्वर्ण जयंती समारोहों के साथ हुआ, जिससे इस आयोजन का महत्व और भी बढ़ गया.
सिक्किम स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और एवरेस्ट पर्वतारोही कुनजंग ग्यात्सो ने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि हम पिछले साल से भी उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन खराब मौसम के कारण वे नहीं आ सके. हालांकि, इस बार वे यहां आ गए हैं और हम बहुत खुश हैं. स्वर्ण जयंती समारोह में उन्हें आमंत्रित करने के लिए मैं Chief Minister प्रेम सिंह तमांग का धन्यवाद करता हूं.”
पूर्व सैनिक सूबेदार रंजीत खालिंग ने कहा, “Prime Minister को यहां देखकर हम इतने उत्साहित थे कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. पूर्वोत्तर के हमारे छोटे से राज्य में इतने बड़े नेता का आना हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है. शिक्षा में सुधार और पानी की उपलब्धता के अनुसार 200 यूनिट बिजली फ्री जैसी घोषणा Prime Minister को करना चाहिए. 50 साल में राज्य ने बहुत विकास किया है.”
Prime Minister का रोड शो समाप्त होने के बाद भी गंगटोक में उत्सव का माहौल बना रहा. लोग नाचते-गाते और समूहों में सड़कों पर घूमते हुए उत्सव के माहौल में डूबे हुए नजर आए. शहर में मेले जैसा माहौल था, जहां स्थानीय लोग और पर्यटक समान रूप से उत्साह का अनुभव कर रहे थे.
–
ओपी/डीकेपी
Skip to content