बिहार: शेखपुरा में अपराधियों ने 12 लाख के आभूषण लूटे, जांच में जुटी पुलिस

शेखपुरा, 6 जून . बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र में Friday की देर शाम बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के कीमती जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची Police अब मामले की छानबीन में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, अरियरी प्रखंड मुख्यालय फरपर स्थित लक्ष्मी मार्केट में संचालित एक सोने-चांदी की दुकान के मालिक अभिषेक वर्मा देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपनी बाइक से शेखपुरा शहर के वीआईपी रोड स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे.

इसी दौरान शेखपुरा-महुली मुख्य सड़क मार्ग पर अरियरी थाना क्षेत्र के नवीननगर ककरार स्थित एक बंद चिप्स मिक्सिंग प्लांट के समीप छह अपराधी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे. अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर व्यवसायी को रोका और जेवरात से भरा बैग छीनकर शेखपुरा की ओर फरार हो गए.

अभिषेक वर्मा ने बताया कि वे अपने साथ एक थैले में 60 ग्राम सोना और करीब 3 किलो चांदी के कीमती जेवरात भी लेकर लौट रहे थे. पीछे से दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर आए पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया.

उन्होंने बताया कि तीन साल पहले भी उनके दुकान में चोरी हुई थी. घटना की सूचना मिलते ही अरियरी थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, Police सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, डीआईयू टीम प्रभारी अवधेश कुमार सहित कई थानों की Police मौके पर पहुंची और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी.

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर Police ने जांच शुरू कर दी है. जांच के क्रम में अहम सुराग Police के हाथ लगे हैं. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. Police के मुताबिक, इलाके के विभिन्न जगहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. Police आसपास के cctv फुटेज को भी खंगाला रही है.

एमएनपी/डीएससी