बिहार में अपराधी अब खुलेआम नहीं घूम सकते, तेजस्वी यादव बहा रहे गढ़ियाली आंसू: राजीव रंजन प्रसाद

Patna, 20 मई . बिहार Government द्वारा हर पंचायत में सहयोग शिविर लगाए जाने के फैसले का जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने स्वागत किया. उन्होंने कहा कि कार्यसंस्कृति को लेकर Government का यह निर्णय बेहद महत्वपूर्ण है.

राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर लोगों के काम नहीं होने से आम जनता की परेशानियां बढ़ती हैं. इसी दिशा में तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में आरटीपीएस जैसे कानून लागू किए गए थे, जिससे लोगों को काफी लाभ मिला. अब Chief Minister सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई Government ने न केवल इस व्यवस्था को लागू किया है, बल्कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए Chief Minister समेत कई मंत्री विभिन्न कैंपों में पहुंच रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस पहल के दूरगामी परिणाम होंगे और बिहार के लोगों को समय पर न्याय एवं सेवाएं मिल सकेंगी.

बिहार में हो रहे कथित एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि इसे एनकाउंटर कहें या हाफ एनकाउंटर, लेकिन सबसे बड़ा संदेश यह है कि बिहार में अपराधी अब खुलेआम नहीं घूम सकते. अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे सजा जरूर मिलेगी. बिहार Police की एक्शन टेकन रिपोर्ट बताती है कि हर घटना के बाद बेहद कम समय में अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है. कई मामलों में Police बल पर अपराधियों द्वारा हमला किए जाने पर आत्मरक्षा में Police को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि केवल अपराधियों की चिंता करने के बजाय उन मासूम लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए जिनकी जिंदगी अपराधी तबाह कर रहे हैं.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में अपराध और महिलाओं के खिलाफ घटनाओं को लेकर Government पर निशाना साधे जाने पर जदयू नेता ने कहा कि ‘गढ़ियाली आंसू’ बहाने से कुछ हासिल नहीं होगा. ऐसे ही मुद्दों को लेकर विपक्ष जनता के बीच गया था और जनता ने करारा जवाब दिया. Chief Minister नीतीश कुमार के नेतृत्व में बने सुशासन और Policeिंग मॉडल को अब सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है. कहीं भी कोई घटना होने पर अपराधियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

दवा व्यापारियों की हड़ताल पर प्रतिक्रिया देते हुए, उन्होंने कहा कि आंदोलन करना किसी भी संगठन का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन को यह भी समझना होगा कि जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता प्रभावित नहीं होनी चाहिए. आम लोगों की समस्याओं का समाधान निकालना जरूरी है और आंदोलन की वजह से मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए.

राहुल गांधी द्वारा Prime Minister Narendra Modi के विदेश दौरों पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि India के लोकतंत्र की यह बड़ी विडंबना है कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के बयान अपरिपक्व होते जा रहे हैं. वैश्विक कूटनीति की जटिलताओं को समझे बिना Prime Minister के विदेश दौरों की तुलना घरेलू खर्चों से करना हास्यास्पद और शर्मनाक है. Prime Minister Narendra Modi के काफिले में गाड़ियों की संख्या कम करने जैसे निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं और भाजपा शासित राज्यों में इसका पालन भी हो रहा है. लेकिन, वैश्विक परिप्रेक्ष्य में India की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और Prime Minister का विदेश जाना देशहित में आवश्यक होता है.

पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर तेजस्वी यादव के आरोपों पर उन्होंने कहा कि आंख मूंदकर दुनिया की परिस्थितियों को नहीं समझा जा सकता. पश्चिम एशिया संकट के कारण अमेरिका, यूरोप समेत कई विकसित देश आर्थिक दबाव महसूस कर रहे हैं और वहां पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें काफी बढ़ गई हैं. अर्थशास्त्रियों ने वैश्विक स्तर पर जीडीपी ग्रोथ रेट में गिरावट और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई है.

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि India Government ने लंबे समय तक नागरिकों पर बढ़ी हुई कीमतों का बोझ नहीं पड़ने दिया. हालांकि, हाल की बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी जरूर हुई है, लेकिन आर्थिक व्यवस्था को संभालने के लिए कई बार कठिन फैसले लेने पड़ते हैं. इन परिस्थितियों को समझे बिना केवल Political आरोप लगाना रचनात्मक विपक्ष की भूमिका नहीं दर्शाता.