
बुलंदशहर, 11 जून . खुर्जा नगर Police और बदमाश के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की गोली लगने से खुर्जा के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला मनोज उर्फ बब्बल घायल हो गया. Police ने घायल बदमाश के पास से तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद की है.
जेल में हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने एक युवक के घर के बाहर फायरिंग की थी. Police की ओर से मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी. चेकिंग के दौरान खुर्जा-झाझर रोड पर आरोपी की Police से मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया.
सीओ शोभित कुमार ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे के आसपास थाना खुर्जा नगर Police की एक आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई. आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है. सीओ ने बताया कि Police की ओर से खुर्जा-झाझर रोड चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता हुआ दिखाई दिया. Police की ओर से उसको रुकने का इशारा किया गया. आरोपी ने चेकिंग प्वाइंट तोड़कर तेज रफ्तार से बाइक भगाई.
सीओ ने बताया कि इसके बाद Police टीम ने आरोपी का पीछा किया. दूसरी तरफ से भी Police की एक टीम आई. खुद को घिरता देख आरोपी की ओर से बाइक छोड़कर Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई. आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ. आरोपी के खिलाफ पहले से 10 गंभीर मामलों में केस दर्ज है. घायल आरोपी को उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है. इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई खुर्जा नगर Police की ओर से की जा रही है.
वहीं, सुल्तानपुर में दो सगी बहनों से छेड़खानी करने वाला आरोपी Police मुठभेड़ में घायल हुआ है. आरोपी के पास से तमंचा व चोरी की बाइक बरामद की गई है. आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी. इलाज के लिए उसको अस्पताल भेजा गया है. आरोपी ने 9 जून को शास्त्रीनगर इलाके में घर से बाहर सामान लेने निकलीं दो सगी बहनों से अंधेरे का फायदा उठाकर छेड़खानी की थी.
–
एसडी/
Skip to content