
हुबली, 11 अगस्त . विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ती गई हैं. शादी का झांसा देकर रेप के आरोप से जुड़े मामले में अभिषेक Tuesday को चिनसुराह की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में पेश हुए, जहां उनकी जमानत रद्द कर दी गई. कोर्ट ने बंगाल के क्रिकेटर को तीन दिन की Police कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है.
उल्लेखनीय है कि 23 जून को कर्नाटक में मेडिकल की पढ़ाई कर रही एक युवती ने मोगरा Police स्टेशन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक इस युवती के साथ करीब साढ़े तीन साल से रिलेशनशिप में थे. पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक ने उससे शादी का वादा किया था और दोनों विदेश यात्रा पर भी गए लेकिन कुछ समय बाद इस रिश्ते में दरार आने लगी.
करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि Police को इस मामले में दखल देना पड़ा लेकिन उस समय कोई औपचारिक शिकायत नहीं हुई थी. इसके बाद जब मामला फिर से बढ़ा, तो युवती ने मोगरा Police स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई.
मोगरा Police ने जांच शुरू की और चंदन नगर स्थित क्रिकेटर के घर पर कई बार गई लेकिन अभिषेक वहां नहीं मिले. कुछ समय बाद पीड़िता ने कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां कोर्ट ने क्रिकेटर की गिरफ्तारी का आदेश दिया, जिसके बाद मोगरा Police ने क्रिकेटर को गिरफ्तार करके Tuesday को चिनसुराह कोर्ट में पेश किया.
अभिषेक पोरेल ने साल 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. वह अब तक 4 सीजन में इस टीम के लिए 35 मैच खेले हैं, जिसमें 25.63 की औसत के साथ 769 रन बनाए. इस लीग में उनके बल्ले से चार अर्धशतक निकले हैं.
बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने अपने करियर में अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें 31.28 की औसत के साथ 1,408 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए. 23 लिस्ट-ए मुकाबलों में अभिषेक 2 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 833 रन जुटा चुके हैं.
–
आरएसजी/पीएम
Skip to content