इंडोनेशिया के फैसले से ईवीएम पर कांग्रेस के आरोप बेनकाब : सीआर केसवन

चेन्नई, 8 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi के इंडोनेशिया दौरे और वहां मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान को भाजपा ने India की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बताया है. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने से बातचीत के दौरान कहा कि इंडोनेशिया द्वारा Prime Minister मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया जाना ‘नए भारत’ की मजबूत पहचान और उनके नेतृत्व की स्वीकार्यता को दर्शाता है. साथ ही इंडोनेशिया द्वारा ईवीएम को अपनाने के फैसले को कांग्रेस के लिए करारा जवाब बताया.

सीआर केसवन ने कहा कि Prime Minister मोदी के नेतृत्व में India ने वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया जैसे महत्वपूर्ण देश का India के Prime Minister को सर्वोच्च सम्मान देना यह दिखाता है कि दुनिया India की विकास यात्रा और उसकी नीतियों को गंभीरता से देख रही है.

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया की बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश के रूप में पहचान होने के बावजूद वहां की Government ने Prime Minister मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान देने का निर्णय लिया. बीजेपी प्रवक्ता ने इसे Prime Minister मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन की स्वीकार्यता बताया.

सीआर केसवन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लंबे समय से Prime Minister मोदी और केंद्र Government के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर India को मिल रहा सम्मान ऐसे आरोपों को बेअसर कर रहा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की विदेश नीति और कूटनीतिक प्रयासों से India की वैश्विक छवि और मजबूत हुई है.

बीजेपी प्रवक्ता ने इंडोनेशिया द्वारा India की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तकनीक को अपनाने के लिए किए गए समझौते का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह India की चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता और तकनीकी क्षमता को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देशों में शामिल है और अब तक वहां पोस्टल बैलेट प्रणाली का इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने दावा किया कि India की डिजिटल वोटिंग प्रणाली को अपनाने का फैसला भारतीय चुनाव व्यवस्था की पारदर्शिता और मजबूती का प्रमाण है.

सीआर केसवन ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अपनी चुनावी हार के लिए लगातार बहाने तलाशती रही है और कई बार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाती रही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा ईवीएम को लेकर लगाए गए आरोपों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिल रही स्वीकार्यता से जवाब मिल गया है.

उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया के साथ हुआ समझौता India की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी तकनीक पर भरोसे को दर्शाता है. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि इससे कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई देश की जनता के सामने स्पष्ट हो गई है.

पीआईएम/पीएम