अदालत के फैसले से हुई पुष्टि, दिल्ली दंगों की साजिश में शामिल थे ‘आप’ नेता : शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 14 जुलाई . 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट द्वारा पूर्व आप नेता और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दोषी ठहराए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है.

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज़ हुसैन ने से बात करते हुए कहा कि अदालत के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि दंगों में आम आदमी पार्टी के नेता शामिल थे. दिल्ली दंगे एक सुनियोजित साजिश थे, जिनका उद्देश्य देश और राजधानी की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाना था.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अंकित शर्मा की जिस तरह हत्या हुई और जिस प्रकार हिंसा फैली, उस पर अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है. अब अदालत दोषी को सजा सुनाएगी और अंतिम निर्णय का सभी को इंतजार है. अदालत ने आम आदमी पार्टी के एक नेता को दोषी ठहराया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

बता दें कि अंकित शर्मा की हत्या फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा के दौरान हुई थी. उनका शव चांद बाग इलाके के एक नाले से बरामद किया गया था. इस घटना के बाद अंकित शर्मा के पिता की शिकायत पर दयालपुर Police थाने में मामला दर्ज किया गया था.

दिल्ली Police की जांच में पूर्व एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. Police ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल किया था. इनमें हत्या, आपराधिक साजिश, दंगा, हत्या के प्रयास, सबूत मिटाने और अन्य गंभीर धाराएं शामिल थीं.

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया था कि दंगों के दौरान हिंसा की साजिश और घटनाओं को अंजाम देने में आरोपियों की भूमिका रही. अदालत में इस मामले की सुनवाई लंबे समय से चल रही थी. अभियोजन पक्ष ने गवाहों, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपनी दलीलें रखीं, जबकि बचाव पक्ष ने आरोपों को खारिज किया.

वहीं, बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी शाहनवाज हुसैन ने भाजपा की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान उमड़ी भारी भीड़ ने यह संकेत दे दिया है कि चुनाव परिणाम पहले से तय है और भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी.

उन्होंने कहा कि बांकीपुर में नामांकन के दौरान पहले कभी इतनी बड़ी भीड़ नहीं देखी गई. यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से जुड़ी रही है और Prime Minister Narendra Modi ने बांकीपुर के बेटे को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है. उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता भाजपा उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएगी.

पीएम