प्रधानमंत्री मोदी पर देश को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा सख्त कानून : ओमप्रकाश राजभर

Lucknow, 24 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने Prime Minister Narendra Modi के संदेश और पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी पर पूरे देश की जनता विश्वास करती है. Government सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा, “निश्चित है कि Prime Minister Narendra Modi पर पूरे देश की जनता ने विश्वास किया है और कर रही है. नीट पेपर लीक होने के आरोपों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए केंद्रीय कैबिनेट की कड़ा कानून लाने की तैयारी है.”

राजभर आगे कहा, “यह तय है कि कैबिनेट मौजूदा कानूनी ढांचे को और मजबूत करने के लिए एक और भी सख्त कानून लाने की तैयारी कर रही है. यह Government की एक सकारात्मक पहल है.” उन्होंने यह भी कहा कि छात्र पढ़ाई करने के लिए शिक्षण संस्थानों में गए हैं, न कि भूख हड़ताल पर बैठने के लिए.

इस दौरान, ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जब अखिलेश यादव Chief Minister थे, तब उन्होंने खुद सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया था. उनके कार्यकाल में परीक्षा के पेपर कई दिन पहले ही बिक जाते थे, नकल बड़े पैमाने पर होती थी और सरकारी नौकरियां तय रेट पर मिलती थीं, यानी पैसे दो और नौकरी पाओ. होनहार और काबिल छात्र फेल हो जाते थे, जबकि नाकाबिल छात्र पास हो जाते थे. अखिलेश यादव के कार्यकाल में ऐसा ही होता था.”

राजभर ने अखिलेश यादव की उस टिप्पणी पर भी पलटवार किया, जिसमें सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में ‘चढ़ावा-चंदा-दान चोरी’ के मुद्दे पर भाजपा Government बेहद गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाकर मामले को रफा-दफा करवाने की कोशिश कर रही है.

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जवाब दिया, “वे (अखिलेश यादव) गलत बयान दे रहे हैं. अगर आज अखिलेश यादव सत्ता में होते, तो वे भी वही कदम उठाते जो Chief Minister योगी आदित्यनाथ उठा रहे हैं. एक बार First Information Report दर्ज हो जाने, गिरफ्तारियां हो जाने, एसआईटी की जांच शुरू हो जाने और Supreme Court के दखल के बाद कानूनी प्रक्रिया चल रही है. अगर अखिलेश यादव को Supreme Court पर भी भरोसा नहीं है, तो फिर और कुछ कहने को नहीं बचता.”

डीसीएच/