मंत्री परिषद की बैठक असली मुद्दों से ध्यान हटाने की साजिश: राजीव राय

New Delhi, 21 मई . Samajwadi Party के सांसद राजीव राय ने Prime Minister Narendra Modi की विदेश यात्रा से वापसी और मंत्री परिषद की बैठक को लेकर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि विदेश दौरे से लौटते ही Prime Minister बैठक में शामिल होंगे, लेकिन बैठक के बाद ही इस पर विस्तार से प्रतिक्रिया दी जाएगी.

समाचार एजेंसी से खास बातचीत में सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि यह विदेश यात्रा का मामला है और इससे जुड़े कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दे हैं. लेकिन, इन मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अलग-अलग बातें सामने लाई जाती हैं. कभी ‘मेलोडी चॉकलेट’ की चर्चा होगी, कभी फोटो शूट की और कभी Prime Minister के पहुंचते ही बैठक करने की बात होगी. असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा है. बैठक के बाद ही हम इस पर अपनी प्रतिक्रिया देंगे.

राहुल गांधी के Prime Minister और गृह मंत्री को लेकर दिए गए विवादित बयान के सवाल पर राजीव राय ने कहा कि वह Prime Minister के लिए उन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, जिनका प्रयोग राहुल गांधी ने किया. लेकि, इतना जरूर कहना चाहूंगा कि विश्वगुरु की छवि के साथ Prime Minister को पत्रकारों से नजरें बचाकर निकलते देख देश खुद को ठगा हुआ महसूस करता है.

उन्होंने आगे कहा कि Prime Minister का अपमान देश का अपमान है. सवाल यह है कि Prime Minister को इतना डर क्यों है? वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर और स्क्रिप्ट के बोल नहीं पाते हैं.

पश्चिम बंगाल Government द्वारा मदरसों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर राजीव राय ने संतुलित प्रतिक्रिया दी. उन्होंन कहा कि मामला Supreme Court के संज्ञान में है. सर्वोच्च न्यायालय जो भी फैसला देगा, उसे सभी को स्वीकार करना होगा.