बंगाल में हर प्राकृतिक आपदा के बाद हुआ भ्रष्टाचार, अम्फान राहत घोटाले की हो गहन जांचः रिजु दत्ता

कोलकाता, 27 जुलाई . तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने अम्फान से जुड़ी अनियमितताओं की गहन जांच की मांग की और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई का समर्थन किया.

India के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 28 रिपोर्ट कहा गया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पिछली टीएमसी Government ने अम्फान सुपर-साइक्लोन (2020) के बाद हुए नुकसान का अनुमान बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था, ताकि केंद्र से ज्यादा राहत राशि मिल सके. इस पर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रिजु दत्ता ने दावा किया है कि जब भी बंगाल में प्राकृतिक आपदा आई है, तब भ्रष्टाचार हुआ है.

रिजु दत्ता ने से बातचीत में कहा, “सिर्फ अंफान ही नहीं, जब-जब प्राकृतिक आपदा आई है तो बंगाल में कुछ न कुछ भ्रष्टाचार हुआ है. अब नए Chief Minister सुवेंदु अधिकारी इस पर नजर रख रहे हैं. बंगाल का निवासी होने के नाते में मैं चाहता हूं कि सीएजी रिपोर्ट में जिस भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है,उसकी सघन जांच हो और कार्रवाई की जाए. इस भ्रष्टाचार से जुड़े नेताओं से लेकर आम आदमी को कानून के दायरे में लाकर सजा दिलाना चाहिए. भ्रष्टाचार का अंकुश लगना चाहिए.”

रिजु दत्ता ने कहा, “जब काक्रोच जनता पार्टी के लोग विरोध-प्रदर्शन हो रहे थे, तब Prime Minister Narendra Modi ने खुद देश के युवाओं और छात्रों को संबोधित किया और उनके सामने अपनी बात रखी. उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भरोसा दिलाया कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे, नई नीतियां और सुधार लागू किए जाएंगे और एक नई हाई-पावर्ड कमेटी भी बनाई गई है. अभी संसद नया बिल भी ला रहे हैं. जब Prime Minister Narendra Modi युवाओं का भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं तो विपक्ष सिर्फ सत्ता की राजनीति कर रहा है. विपक्ष को न छात्रों और युवाओं की कोई चिंता है, इनका सिर्फ काम Prime Minister का विरोध करना है. मैं मानता हूं आज भी देश के युवाओं और छात्रों का भरोसा सबसे अधिक Prime Minister पर है.”

ओपी/पीएम