
Mumbai , 27 जून . शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने Prime Minister Narendra Modi की विदेश नीति की सराहना की. उन्होंने कहा कि हर भारतीय को इस बात पर गर्व है कि Prime Minister मोदी ने दुनिया के लगभग हर देश के साथ मजबूत Political और कूटनीतिक संबंध बनाए हैं. सेशेल्स के साथ India का करीब 50 साल पुराना रिश्ता है और हिंद महासागर क्षेत्र में शिपिंग तथा द्विपक्षीय व्यापार के लिहाज से यह संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं.
उन्होंने सोनिया गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने गाजा मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी और Government के रुख पर सवाल उठाए थे. शाइना एनसी ने कहा कि शायद सोनिया गांधी को यह जानकारी नहीं है कि विदेश मंत्रालय लगातार द्विपक्षीय बातचीत के जरिए शांति कायम रखने की कोशिश कर रहा है.
सोनिया गांधी ने गाजा में मानवीय संकट पर केंद्र की ‘खामोशी’ की कड़ी आलोचना की. एक लेख में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन ने कहा कि गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ दुनियाभर में राय बनने के बावजूद India ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
वहीं दूसरी ओर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज हो गई है. इस बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि Government पूरे मामले में बेहद तेजी से कार्रवाई कर रही है.उन्होंने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया है, लेकिन यह मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण बेहद दुखद और गंभीर है.
शाइना एनसी ने कहा, “हकीकत यह है कि चोरी, चोरी होती है. आज हमारे समाज में आस्था से जुड़े इस विषय पर चर्चा हो रही है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. जो भी व्यक्ति ऐसे कृत्य में शामिल है, उसे कानून के मुताबिक सख्त सजा मिलनी चाहिए.”
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ Government ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. अब तक दर्ज First Information Report में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है. उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है.
शाइना ने कहा कि कानून का डर होना बेहद जरूरी है और ऐसे मामलों में तेजी से न्याय मिलना चाहिए. समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे अपराधों के खिलाफ जागरूक रहे और सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाए.
–
Skip to content