विकसित भारत के लक्ष्य के लिए उद्योग, कृषि और तकनीक का तालमेल जरूरी : डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन

Mumbai , 15 अगस्त . Prime Minister Narendra Modi ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम संबोधन में विकसित India 2047 के रोडमैप को लेकर Government की प्राथमिकताओं को सामने रखा. डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन विजय कलंत्री ने कहा कि पीएम ने ऊर्जा सुरक्षा, तकनीकी उन्नयन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, ग्रीन एनर्जी, ब्लू इकोनॉमी और गति शक्ति मॉडल जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया.

विजय कलंत्री ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि Prime Minister ने India के भविष्य की दिशा स्पष्ट करते हुए देश को पीछे मुड़कर देखने के बजाय आगे बढ़ने का संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि India की विकास दर और तकनीकी क्षमता लगातार बढ़ रही है और इसका लाभ उद्योग, एमएसएमई, कृषि तथा एग्रो-फूड सेक्टर को साथ लेकर आगे बढ़ने में होना चाहिए.

डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन विजय कलंत्री ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर भी Government की उपलब्धियों की जानकारी दी. पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच पेट्रोल, डीजल और यूरिया की उपलब्धता को लेकर जताई गई. आशंकाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में इन आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनी रही और उद्योग ने भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम जारी रखा.

ग्रीन एनर्जी को विकसित India की यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए विजय कलंत्री ने सोलर ऊर्जा के विस्तार पर जोर दिया गया. उन्होंने कहा कि Prime Minister के संबोधन में घरों में सौर ऊर्जा पहुंचाने और किसानों सहित आम लोगों को स्वच्छ ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख हुआ है. Government का लक्ष्य सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की क्षमता को और तेजी से बढ़ाना है.

इसके साथ ही डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन ने तकनीक के क्षेत्र में एआई को भविष्य की अर्थव्यवस्था का अहम आधार बताया गया. उन्होंने साइबर सुरक्षा और तकनीकी उन्नयन के साथ India को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आगे रखने पर जोर दिया. साथ ही विकसित India का लक्ष्य हासिल करने के लिए उद्योग, एमएसएमई, कृषि और तकनीक सभी क्षेत्रों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी होगा.

India के दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तेजी से आगे बढ़ने का दावा करते हुए डब्ल्यूटीसी के चेयरमैन ने कहा कि देश आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान तक पहुंचने का लक्ष्य रखता है. 2047 तक विकसित और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने के लिए Government ने विकास, आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता को केंद्र में रखने का संकेत दिया है.