
सहारनपुर, 13 जुलाई . Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि इमरान मसूद भाजपा के सुर में सुर मिला रहे हैं.
यूपी चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सपा बार-बार गठबंधन-गठबंधन की बात करती है, लेकिन कांग्रेस की अपनी अलग पहचान है. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के दम पर सपा ने Lok Sabha में 37 सीटें जीती थीं. मसूद ने कहा कि कांग्रेस को किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा बोलता हुआ मुसलमान बर्दाश्त नहीं करती.
इमरान मसूद के बयान पर तंज कसते हुए सपा नेता हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि मुझे लगता है कि इमरान मसूद की नस भाजपा के हाथ में है. इसी वजह से वे मनमानी बातें करते हैं और गठबंधन तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस Samajwadi Party से अलग होकर लड़ी थी. कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें और 3 प्रतिशत वोट मिले, जबकि Samajwadi Party को 34 प्रतिशत वोट मिले.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व यूपी में गठबंधन चाहता है, लेकिन इमरान मसूद जैसे नेता गठबंधन नहीं चाहते. वे भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे बयान देते हैं. भाजपा हिंदू-मुस्लिम आधारित राजनीति करने में विश्वास करती है जबकि Samajwadi Party सबको साथ लेकर चलने में विश्वास करती है. हिंदू-मुस्लिम का बंटवारा नहीं करती.
सपा नेता ने कहा कि इमरान मसूद का आरोप बेबुनियाद है. Samajwadi Party के साथ गठबंधन से कांग्रेस को फायदा हुआ है, न कि नुकसान. उन्होंने इमरान मसूद पर विपक्षी गठबंधन को कमजोर करने और भाजपा को जिताने की कोशिश का आरोप लगाया है.
इमरान मसूद के बयान पर यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वे निस्संदेह हमारे मजबूत सांसदों में से एक हैं. वे ऐसे नेता हैं जो पूरे संकल्प के साथ लड़ते हैं और संघर्ष करके आगे बढ़े हैं. वे हमारे मजबूत साथियों में से एक हैं. कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ रही है. देशभर में India के हर कोने और हर गली-मोहल्ले में, कांग्रेस लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है, अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त बना रही है और पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.
–
डीकेएम/
Skip to content