लगातार सीखना और जमीन से जुड़े रहना ही असली विकास : सई मांजरेकर

Mumbai , 19 मई . Actress सई मांजरेकर फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की बेटी हैं और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपना नाम बना रही हैं. सई का मानना है कि भले ही उनके पिता इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, लेकिन आने वाले समय में केवल अनुशासन, काम के प्रति लगन और कड़ी मेहनत ही उनकी सफलता की पूंजी होगी.

अपनी यात्रा को लेकर Actress ने कहा, “मैं हमेशा से अपने फिल्मी बैकग्राउंड के आराम से बाहर निकलकर अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती थी. मेरे लिए, विकास लगातार सीखने, अपने काम के जरिए खुद को साबित करने और इन सबके बीच जमीन से जुड़े रहने से आता है.”

Actress ने आगे बताया कि हर किसी की यात्रा चुनौतियों के साथ आती है और उसकी तुलना करने के बजाय हमें अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए.

Actress सई मांजरेकर बचपन से ही डांस के प्रति गहरी रुचि रखती थीं और अभिनय की दुनिया में आने से पहले उन्होंने अपने पिता की फिल्म ‘अस्तित्व’ (2018) में एक सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया था. इसके बाद साल 2019 में दबंग-3 में ‘खुशी चौटाला’ की भूमिका से Bollywood में डेब्यू किया और अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का ध्यान खींचा.

Actress जल्द ही पैन-इंडिया पीरियड ड्रामा फिल्म ‘इंडिया हाउस’ में नजर आएंगी. यह फिल्म 1905 के लंदन में स्वतंत्रता-पूर्व काल की वास्तविक घटनाओं पर आधारित एक पीरियड ड्रामा है, जो प्रेम और क्रांति की भावना को दर्शाती है, जिसकी शूटिंग हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में हुई है.

सई मांजरेकर इसमें ‘सती’ नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं. उनका लुक काफी पारंपरिक है. फिल्म में सई के साथ निखिल सिद्धार्थ मुख्य भूमिका में हैं, और दिग्गज Actor अनुपम खेर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण सुपरस्टार राम चरण की कंपनी द्वारा किया जा रहा है.

एनएस/एबीएम