
New Delhi, 12 अगस्त . भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने संसद में हंगामा करने पर विपक्ष को घेरा है. नितिन नवीन ने कहा कि संसद में लगातार व्यवधान उत्पन्न करना विपक्ष की अराजक मानसिकता को उजागर करता है.
नितिन नवीन ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान को साझा करते हुए एक्स पोस्ट में कहा, “संसद में विपक्ष द्वारा लगातार किया जा रहा व्यवधान उनकी अराजक मानसिकता को उजागर करता है. हर अहम मुद्दे पर चर्चा करने के लिए केंद्र Government की बार-बार की कोशिशों के बावजूद विपक्ष चर्चा से भागता है और संसद को कामकाज करने से रोकता है. जनता सब देख रही है और अब समझ रही है कि असल में चर्चा से कौन भाग रहा है.”
नितिन नवीन ने गृह मंत्री अमित शाह का बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मोदी Government संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष का मकसद चर्चा करना नहीं बल्कि अराजकता फैलाना है. विपक्ष को Lok Sabha अध्यक्ष को चर्चा के लिए पत्र लिखना चाहिए. हम Wednesday दोपहर 3 बजे से Thursday दोपहर 3 बजे तक चर्चा के लिए तैयार हैं.”
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से कहा, “‘लापता,’ ‘भाग गए’ और ‘भगोड़े’ जैसी भाषा India के सार्वजनिक और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ रही है. जब से सत्र शुरू हुआ, तब से मैं लगातार संसद आ रहा हूं. मैं अपने चैंबर में बैठता हूं. चूंकि विपक्ष संसद के दोनों सदनों को चलने नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या किया जा सकता है?”
उन्होंने कहा, “जहां तक चर्चा का सवाल है, Government की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि Government नीट को लेकर छात्रों के प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा करने के लिए तैयार है. चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए. विपक्ष इसकी मांग कर रहा था और हमने इसे स्वीकार किया.”
शाह ने कहा, “मैंने भी कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं लेकिन वो (विपक्ष) चर्चा ही नहीं होने देना चाहते हैं. अब जनता तय करे कि कौन भाग रहा है.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content