नरेला जेल और रिज क्षेत्र संरक्षण से मजबूत होगी दिल्ली, यमुना सफाई के लिए पहल जल्द : आशीष सूद

New Delhi, 7 जुलाई . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दिल्ली दौरे और विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद दिल्ली Government के मंत्री आशीष सूद और भाजपा नेता पंकज सिंह ने इसे दिल्ली के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. दोनों नेताओं ने यमुना प्रदूषण, पर्यावरण संरक्षण और दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र और राज्य Government की पहलों का भी उल्लेख किया.

दिल्ली Government के मंत्री आशीष सूद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हाई सिक्योरिटी नरेला जेल जैसी परियोजना राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेगी. दिल्ली के ‘फेफड़ों’ के रूप में पहचाने जाने वाले रिज क्षेत्र के संरक्षण के लिए Government ने 5,000 हेक्टेयर भूमि को अधिसूचित किया है, जिसका लंबे समय से इंतजार था. केंद्रीय गृह मंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए दिल्ली Government के प्रयासों की प्रशंसा की.”

आशीष सूद ने कहा, “केंद्र Government लगातार दिल्ली Government का सहयोग कर रही है और दिल्ली की जनता के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें दी जा रही हैं.पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी की सफाई जैसे विषयों पर भी केंद्र का सहयोग आगे भी मिलता रहेगा, जिससे दिल्लीवासियों को प्रत्यक्ष लाभ होगा.”

यमुना प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “पिछली Governmentों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हुई, जिससे कई योजनाएं आगे नहीं बढ़ सकीं. नांगली डेयरी और गोगा डेयरी में छोटे उपचार संयंत्र लगाए गए हैं. साथ ही, अगले सप्ताह एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिसके बाद दिल्ली की डेयरियों से निकलने वाले गोबर के वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी. इससे यमुना नदी को प्रदूषण से राहत मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.”

वहीं भाजपा नेता पंकज सिंह ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया. “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को आगे बढ़ाया गया, डीटीसी की 300 नई बसों को हरी झंडी दिखाई गई, परिवहन क्षेत्र से जुड़े आधुनिक ऑटोमेटेड केंद्रों की शुरुआत हुई और हाई सिक्योरिटी नरेला जेल परियोजना को भी गति मिली.”

पंकज सिंह ने कहा कि गृह मंत्री का दौरा दिल्ली Government के विकास कार्यों को नई ऊर्जा देगा. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती Governmentों ने जनता को केवल भ्रमित किया जबकि मौजूदा Government यमुना की सफाई और दिल्ली के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए Government अपने संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है.

एससीएच/पीएम