
गोंडा, 20 अगस्त . भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने ‘वंदे मातरम’ को लेकर कांग्रेस के रुख पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार ऐसे कदम उठाती है, जिनसे देश के अधिकांश लोगों की भावनाएं आहत होती हैं. इसी रवैये के कारण कांग्रेस आज अपनी वर्तमान स्थिति में पहुंच गई है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान उस वक्त आया है, जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में ‘वंदे मातरम’ के मुद्दे पर चर्चा हुई और सिर्फ शुरुआती दो पद गाने पर सहमति बनी.
से बातचीत में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर वह काम करती है, जिससे देश के ज्यादातर लोगों की भावनाएं आहत हों. वह बार-बार ऐसे कदम उठाती है, जो लोगों की भावनाओं के खिलाफ जाते हैं. कांग्रेस को आईने में देखकर खुद का आकलन करने की जरूरत है. सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी होने के बावजूद आज वह जिस स्थिति में पहुंच गई है, उसके पीछे उसका यही दोहरा रवैया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी भी एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां वह अपनी दिशा तय नहीं कर पा रही है. मैंने पहले भी कहा है कि कांग्रेस इस समय एक दोराहे पर खड़ी है. कभी वह हिंदुत्व की बात करती है, तो कभी खुद को सेक्युलर बताती है. पार्टी तय नहीं कर पा रही कि उसे किस रास्ते पर चलना है.
राम मंदिर के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ही मंदिर का ताला खोला गया था और तत्कालीन Prime Minister राजीव गांधी के कार्यकाल में शिलान्यास भी हुआ था. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद कांग्रेस अपने रुख से पीछे हट गई. कांग्रेस का रास्ता स्पष्ट नहीं है. यही कारण है कि मैं बार-बार कहता हूं कि पार्टी ऐसे कई काम करती है, जिनसे देश के ज्यादातर लोगों की भावनाएं आहत होती हैं.
Lucknow में अपने दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए स्वागत पर उन्होंने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि अदालत से बरी होने के बाद Lucknow का यह उनका पहला दौरा था. उन्होंने बताया कि Lucknow और आसपास के क्षेत्रों में उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि Lucknow में मेरे समर्थकों ने मेरा बहुत जोरदार स्वागत किया और एक तरह से पूरे शहर में घुमाया. कुल 39 कार्यक्रम थे. मुझे उम्मीद नहीं थी कि Lucknow और आसपास के इलाकों के लोग मुझे इतना प्यार देंगे. जो स्वागत हुआ, वह वास्तव में ऐतिहासिक था.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content