
रांची, 20 जुलाई . Jharkhand कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा है कि राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से न हटे, पार्टी यह सुनिश्चित कराएगी.
Monday को मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में Jharkhand कांग्रेस के मीडिया और social media विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान समन्वय और निगरानी के लिए पार्टी ने राज्यभर में 21 हजार से अधिक बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात कर दिए हैं.
के. राजू ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की तर्ज पर Jharkhand में भी षड्यंत्रपूर्वक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने की कोशिश की है, हालांकि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी सतर्कता के साथ इस प्रक्रिया पर नजर रखे हुए है और किसी भी नागरिक का मताधिकार बेवजह छीनने नहीं दिया जाएगा.
पूर्व Prime Minister स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान का जिक्र करते हुए के. राजू ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश के युवाओं को 18 वर्ष की उम्र में मतदान का अधिकार दिलाया था. जिस पार्टी ने युवाओं को यह अधिकार दिया, उस मताधिकार की रक्षा करना भी उसी कांग्रेस का ऐतिहासिक दायित्व है.
समीक्षा बैठक के आउटकम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने मीडिया और social media टीम को एसआईआर से जुड़े तथ्यों और पार्टी के पक्ष को जनता तक आक्रामक रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.
इसके साथ ही मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के कामकाज को गति देने के लिए अब हर महीने की 3 तारीख को नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, social media चेयरमैन गजेंद्र सिंह, किशोरनाथ सहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. –
एसएनसी/
Skip to content