
Mumbai , 24 जुलाई . छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता राजू वाघमारे ने कहा, “सोनम वांगचुक ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह आंदोलन शुरू किया था. उनकी प्रमुख मांग थी कि आंदोलन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए और उनकी समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाए. Government ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की है और भरोसा दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी.”
से बात करते हुए वाघमारे ने कहा, “Government ने यह भी आश्वासन दिया है कि पेपर लीक जैसे मामलों के दोषियों को फास्ट ट्रैक अदालतों के माध्यम से जल्द सजा दिलाई जाएगी. Government छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से ले रही है और परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.”
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवसेना प्रवक्ता ने कहा, “विपक्ष का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि आंदोलन से Political लाभ लेना है. जब सोनम वांगचुक लंबे समय तक भूख हड़ताल पर थे, तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके समर्थन में सामने नहीं आए. अब जब आंदोलन को देशभर में व्यापक समर्थन मिलने लगा है, तब कांग्रेस इसे Political मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है.”
राजू वाघमारे ने कांग्रेस सांसद मसूद की ओर से राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणियों का भी जिक्र करते हुए कहा, “किसी भी नेता के बारे में अपमानजनक टिप्पणी उचित नहीं है. लोकतांत्रिक राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों के बजाय मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए.”
राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए वाघमारे ने कहा, “जब छात्र कई दिनों तक जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे, तब कांग्रेस नेतृत्व वहां नहीं पहुंचा. अब अचानक छात्रों और सोनम वांगचुक की चिंता जताना केवल Political अवसरवाद को दर्शाता है. यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के साथ होती तो आंदोलन के शुरुआती दिनों से ही उनके बीच मौजूद रहती.”
शिवसेना प्रवक्ता ने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “दोनों ठाकरे भाई अब छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर रहे हैं, जबकि आंदोलन लंबे समय से चल रहा था. यदि उन्हें वास्तव में छात्रों की चिंता होती तो वे पहले ही आंदोलन का समर्थन करते. विपक्षी दल छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी Political जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “आज की युवा पीढ़ी Political दिखावे और वास्तविक समर्थन के बीच अंतर समझती है. छात्रों की समस्याओं का समाधान केवल संवाद और ठोस नीतिगत फैसलों से ही संभव है, न कि Political बयानबाजी से. Government परीक्षा सुधार और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.”
–
एससीएच/
Skip to content