नक्सली सोच के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रही कांग्रेसः अमर साबले

पुणे, 18 अगस्त . भाजपा से पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर साबले ने कहा कि 2014 से ही देश की जनता ने कांग्रेस और राहुल गांधी को नकार दिया है और Prime Minister Narendra Modi पर भरोसा जताया है. इसलिए, अब कांग्रेस और राहुल गांधी Naxalite सोच के जरिए युवाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

भाजपा नेता अमर साबले ने से बातचीत में कहा, Maharashtra छत्रपति शिवाजी महाराज, फुले, साहू और अंबेडकर की विचारधारा को मानता है. Maharashtra के लोग जानते हैं कि क्या सच है और क्या झूठ. इसलिए राहुल गांधी आएं या जाएं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राहुल गांधी कांग्रेस की डूबती नाव को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी Maharashtra में दाल गलने वाली नहीं है.”

उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल के शुद्धिकरण को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “Union Minister जेपी नड्डा ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया है और जांच के निर्देश दिए हैं. मैं मंच शुद्धिकरण करने वालों का समर्थन नहीं करता हूं. मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा स्थल को शुद्धिकरण करने की पूरी देश में निंदा हो रही है. सोलापुर में कांग्रेस नेता प्रणिती शिंदे ने मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला फूंका था, उस समय कांग्रेस कहां थी?

Jharkhand में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर अमर साबले ने कहा, “कांग्रेस दोहरा रवैया अपनाती है. जंतर-मंतर पर अलग और Jharkhand में अलग नीति अपनाती है, इसका पर्दाफाश हो चुका है. Jharkhand में विरोध करने वाले छात्रों पर हुए अत्याचार पर राहुल गांधी को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए.”

इसके पहले साबले ने कहा था, “देश में Prime Minister Narendra Modi की Government है और Maharashtra में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली Government है. जब Chief Minister सरकारी अधिकारियों को पूरा समर्थन देते हैं तो इससे उन्हें ईमानदारी और असरदार ढंग से काम करने में मदद मिलती है. तुकाराम मुंडे इसका एक उदाहरण हैं. तुकाराम मुंडे ने पूरे Maharashtra में मिलावटी खाने-पीने की चीजों और दवाओं के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है. नतीजतन राज्यभर के लोगों ने उनके विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है.”

ओपी/