गृह मंत्री से मुलाकात को लेकर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा की सफाई, बोले- इसे राजनीतिक रंग देना गलत

New Delhi, 3 जुलाई . कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्रीय गृह मंत्री से अपनी मुलाकात को लेकर सामने आ रही Political अटकलों पर सफाई दी. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि कुछ मीडिया संस्थान उनकी मुलाकात को Political रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है.

कांग्रेस सांसद रंधावा ने स्पष्ट किया कि यह बैठक पहले से तय थी और इसका उद्देश्य पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर अपना ज्ञापन सौंपना था.

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्होंने इससे पहले Prime Minister Narendra Modi को भी एक विस्तृत पत्र लिखकर पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की गंभीर सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया था. पत्र में उन्होंने कहा था कि गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जैसे सीमावर्ती जिले अब केवल राज्य की कानून-व्यवस्था का विषय नहीं रह गए हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन चुके हैं.

पत्र में रंधावा ने आरोप लगाया था कि Pakistan समर्थित आतंकी मॉड्यूल, ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी, विदेशों से संचालित गैंगस्टर नेटवर्क और रंगदारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि 24 फरवरी 2026 को गुरदासपुर के अधियां गांव में Pakistan की आईएसआई के निर्देश पर एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. उन्होंने इसे भारतीय जमीन पर Pakistan प्रायोजित हमला बताया.

पत्र में दिसंबर 2024 में गुरदासपुर के बक्शीवाल Police स्टेशन पर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले का भी जिक्र किया गया. इसके अलावा गुरदासपुर में 50 लाख रुपए की रंगदारी नहीं देने पर दवा कारोबारी रणबीर सिंह बेदी की हत्या, कलानौर में मेडिकल स्टोर और निजी अस्पताल पर फायरिंग, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नेता विजय कुमार सोनी के पेट्रोल पंप पर 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के बाद हमला, अमृतसर में एक एनआरआई से 70 लाख रुपए की रंगदारी मांगने और 1 जनवरी 2026 को आप सरपंच जरमल सिंह की हत्या जैसी घटनाओं का भी जिक्र किया गया है.

कांग्रेस सांसद रंधावा ने यह भी आरोप लगाया कि अप्रैल 2026 में अमृतसर में सीमा पार से लाई गई 4 किलो हेरोइन और 4 पिस्तौल के साथ एक मॉड्यूल पकड़ा गया था. उन्होंने कहा कि कनाडा, अमेरिका और पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टर पंजाब में अपराधों को संचालित कर रहे हैं.

कांग्रेस सांसद ने पत्र में पंजाब Police पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी Government के कार्यकाल में Police का Political इस्तेमाल हो रहा है. ईमानदार अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, जबकि महत्वपूर्ण पदों पर Political रूप से अनुकूल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है. उन्होंने मई 2026 में एएसआई जोगा सिंह की हत्या और जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में राज्यभर में हुई नौ हत्याओं का भी उल्लेख किया.

रंधावा ने Prime Minister से गृह मंत्रालय, एनआईए, आईबी, बीएसएफ और पंजाब Police के बीच उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित करने, गुरदासपुर-अमृतसर-पठानकोट सीमा क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने, कनाडा, अमेरिका और पुर्तगाल में बैठे गैंगस्टरों के खिलाफ कूटनीतिक और कानूनी कार्रवाई करने, पंजाब Government को Police का निष्पक्ष उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश देने तथा Pakistan से होने वाली ड्रोन, हथियार और नशे की तस्करी की तत्काल समीक्षा कराने की मांग की. उन्होंने Prime Minister या केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात कर पंजाब की जमीनी स्थिति से अवगत कराने का भी अनुरोध किया.

बता दें कि पंजाब में अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना प्रस्तावित है. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं. आगामी चुनाव को लेकर नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है.

पीएम