राम मंदिर चंदा विवाद पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, बोले- यह चोरी नहीं डकैती

New Delhi, 21 जून . कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदे से जुड़े चंदा विवाद, ग्रेट निकोबार आइलैंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और नीट की दोबारा परीक्षा को लेकर केंद्र Government पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की नीतियों और कार्यप्रणाली से देश के गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग प्रभावित हो रहे हैं.

राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे में अनियमितताओं के मुद्दे पर इमरान मसूद ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है. उन्होंने कहा कि बात चोरी की है, चंदा चोरी हुआ है और यह एक-दो रुपए की चोरी नहीं है, यह डकैती है. राम की माया राम जाने.

वहीं, Union Minister किरेन रिजिजू द्वारा ग्रेट निकोबार आइलैंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के विरोध को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर भी मसूद ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Government देश की संपत्तियों को बेचने का काम कर रही है. मसूद ने कहा कि सारी संपत्ति तो बेच दी आपने. अगर ऐसे ही चलता रहा तो देश का आदिवासी, देश का दलित, बैकवर्ड और खासतौर से मुसलमान और अन्य माइनॉरिटी किस हाल में होंगे. आप तो ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि 90 प्रतिशत लोग गुलामी करें और 10 प्रतिशत लोग राज करें. आप देश को उसी दिशा में ले जा रहे हैं.

नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद और दोबारा परीक्षा के फैसले पर कांग्रेस सांसद ने उम्मीद जताई कि इस बार व्यवस्था बेहतर होगी. हालांकि उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र Government को कठघरे में खड़ा किया. मसूद ने कहा कि अल्लाह करे कि बेहतर हो. पेपर लीक की वजह से कितने बच्चों ने आत्महत्या कर ली, उनकी मौत की जिम्मेदार यह Government है.

/