
Bhopal , 2 जुलाई . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने केंद्र और Madhya Pradesh की Government पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने मंदिरों, भूमि आवंटन और परीक्षा व्यवस्थाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए.
उन्होंने कहा कि हम सबके आराध्य श्रीराम के नाम पर लूट किया जा रहा है और अयोध्या से लेकर उज्जैन के महाकाल क्षेत्र तक भ्रष्टाचार और लूट का सिलसिला जारी है.
अरुण यादव ने social media पर वीडियो जारी करते हुए आरोप लगाया कि अयोध्या में श्रीराम के नाम पर लगभग 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय गड़बड़ी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि महाकाल की नगरी उज्जैन में कीमती सरकारी जमीनें बेहद कम कीमत पर कई लोगों को आवंटित की गई हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उज्जैन में जमीनों की लूट Chief Minister मोहन यादव के संरक्षण में हो रही है.
इस दौरान अरुण यादव ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है तथा विभिन्न प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि नीट, यूपीएससी और सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में भी घपले किए जा रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.
कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को गंभीरता से उठा रही है और पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में व्यापक संघर्ष कर रही है. उन्होंने कहा कि Madhya Pradesh में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुट होकर जनता के सहयोग से कथित भ्रष्टाचार, भूमि घोटालों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ने का प्रयास कर रहे हैं.
अरुण यादव ने रामभक्तों को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश के युवाओं से अपील की कि वे इस संघर्ष में कांग्रेस पार्टी का साथ दें और भ्रष्टाचार व कथित लूट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें.
–
एएसएच/पीएम
Skip to content