मणिपुर-नागालैंड की अशांति के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, झारखंड सरकार भी छात्रों पर नहीं दे रही ध्यान: निशिकांत दुबे

New Delhi, 10 अगस्त . संसद में जारी गतिरोध और Jharkhand में जेपीएससी परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच BJP MP निशिकांत दुबे ने विपक्ष की आलोचना की है. उन्होंने मणिपुर और नागालैंड में अशांति का मुद्दा भी उठाया और इसके लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया.

BJP MP निशिकांत दुबे ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने 11 अगस्त को ‘आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट, 1958’ लागू किया था. इसके बाद हालात कुछ शांत हुए और 1987 में राजीव गांधी ने बर्मा के साथ समझौता किया. आज मणिपुर और नागालैंड अशांत हैं और मिजोरम की स्थिति को लेकर भी सवाल हैं.

उन्होंने पूछा कि इन सभी समस्याओं के लिए कौन जिम्मेदार है. उन्होंने इसके लिए कांग्रेस पार्टी के साथ नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को जिम्मेदार बताया.

Jharkhand Government के कुछ मंत्रियों ने प्रदेश में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के पीछे भाजपा का हाथ होने के आरोप लगाए हैं. इस पर दुबे ने सवाल किया कि क्या हर चीज के पीछे भाजपा को जिम्मेदार ठहराया जाएगा. उन्होंने कहा कि जब जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन हुआ था, तब भाजपा ने यह नहीं कहा था कि उसके पीछे कांग्रेस या आम आदमी पार्टी का हाथ है.

निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा Jharkhand के छात्रों के आंदोलन का समर्थन कर रही है और चाहती है कि जेपीएससी में अनियमितताओं की सीबीआई जांच हो. उन्होंने कहा कि अब इस्तीफा भी हुआ है. BJP MP ने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद ने Jharkhand के छात्रों के साथ अन्याय किया है.

उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि इस मामले की सीबीआई जांच हो और जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. जेपीएससी के सदस्य जेएमएम से जुड़े हैं और कांग्रेस कार्यकर्ता हैं. उनके मुताबिक, अंततः कुछ लोगों को इस्तीफा देना पड़ा. यदि भाजपा के बयान गलत थे, तो फिर इस्तीफा क्यों हुआ?

निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर लोकतंत्र में भरोसा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस को देश की कई समस्याओं की जड़ बताया. उन्होंने कहा कि 10 अगस्त 1954 को फिजो ने नागा आर्मी बनाई थी.

BJP MP ने कहा कि इसकी वजह यह थी कि नेहरू ने बर्मा के यूएनयू के साथ सीमा समझौता किया था, जिससे नागा जमीन बंट गई थी. उन्होंने कहा कि 1987 में राजीव गांधी ने बर्मा के साथ सीमा समझौता किया और आज नागालैंड तथा मणिपुर में अशांति है.

संसद में जारी गतिरोध को लेकर BJP MP जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर जानबूझकर सदन की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि विपक्ष किस तरह हंगामा कर रहा है. उन्होंने Jharkhand में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव वहां नहीं जा रहे हैं, जबकि यहां सदन को चलने नहीं दिया जा रहा है.

जगदंबिका पाल ने कहा कि एफसीआरए, परिसीमन और महिलाओं के आरक्षण जैसे मुद्दों पर Government प्रतिबद्ध है. उन्होंने पूरे मानसून सत्र के बर्बाद होने के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी, क्योंकि उन्हें लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए चुना गया है, न कि हंगामा करने के लिए.

वहीं, BJP MP दर्शन सिंह चौधरी ने भी संसद में विपक्ष के रवैये को अलोकतांत्रिक बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का ऐसा व्यवहार देश के लिए अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि जब अमित शाह जवाब दें, तो विपक्ष को उनका जवाब सुनने के लिए तैयार रहना चाहिए.

एएस