
New Delhi, 29 मई . भाजपा के राज्यसभा सदस्य गुलाम अली खटाना ने कर्नाटक कांग्रेस में चल रहे Political घटनाक्रम, केरल में ‘वंदे मातरम्’ विवाद और राहुल गांधी की ऑटो चालकों से मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया दी.
कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान पर गुलाम अली खटाना ने से कहा कि कांग्रेस इस समय गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में नेतृत्व का अहंकार और परिवारवाद हावी है, जिसके कारण पुराने और अनुभवी नेता लगातार कांग्रेस छोड़ रहे हैं.
उन्होंने कहा, “कांग्रेस इस समय लीडरशिप क्राइसिस में है. पार्टी के कई ऐसे नेता, जिन्होंने 50-50 साल तक कांग्रेस के लिए काम किया, आज पार्टी छोड़कर जा चुके हैं. कांग्रेस में लीडरशिप एरोगेंस और फैमिली इंटरफेरेंस भरा पड़ा है.”
कर्नाटक में चल रहे Political घटनाक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ हो रहा है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. गुलाम अली खटाना ने कहा कि जनता ने विकास के लिए जनादेश दिया था, लेकिन कांग्रेस उस जनादेश के साथ खेल रही है.
वहीं, केरल विधानसभा में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रगान और राष्ट्र गीत का पूरा सम्मान होना चाहिए और उसे पूरी तरह पढ़ा और गाया जाना चाहिए.
दरअसल, केरल की नई विधानसभा के पहले सत्र में विवाद तब खड़ा हो गया, जब कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ Government ने Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के संबोधन से पहले ‘वंदे मातरम्’ का पूरा संस्करण न बजाकर केवल दो अंतरे ही प्रस्तुत किए. इस पर Governor ने कड़ी आपत्ति जताई थी.
इसके अलावा, कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की दिल्ली में ऑटो चालकों से मुलाकात पर भी गुलाम अली खटाना ने निशाना साधा. उन्होंने कहा, “जब जनता नकार देती है तो फ्रस्ट्रेशन बढ़ जाता है. मेहनत करना अच्छी बात है, लेकिन विपक्ष को जिम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए.”
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कई बार ऐसा देखा गया है कि वे देश के दुश्मनों के साथ खड़े नजर आते हैं.
बता दें कि राहुल गांधी ने Friday को दिल्ली के बंगाली मार्केट स्थित टोडरमल पार्क में ऑटो चालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
–
डीकेपी
Skip to content