
चंडीगढ़, 7 जुलाई . पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है. पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने पिछले दो दिनों में चंडीगढ़ में संगठन के वरिष्ठ नेताओं, जिला अध्यक्षों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं. इन बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के बीच पहुंच बढ़ाने और आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
भूपेश बघेल ने Monday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार वेरका और सुखजिंदर सिंह डैनी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पीसीसी के संगठन महासचिव कैप्टन संदीप संधू, कोषाध्यक्ष अमित विज और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सचिव रविंद्र दलवी, हीना कावरे और सूरज ठाकुर भी मौजूद रहे.
बघेल ने कहा कि बैठक में आगामी चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.
इससे पहले 6 जुलाई को पंजाब पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल का जोरदार स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान राज्य की मौजूदा Political स्थिति, संगठन को और मजबूत बनाने तथा 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई.
पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित बैठकों में 2027 चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह, चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति के अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया. नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और 2027 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया.
7 जुलाई को भी पंजाब कांग्रेस भवन में भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों, जनता से सीधे संवाद बढ़ाने और पार्टी गतिविधियों को तेज करने पर चर्चा हुई. साथ ही पंजाब में कांग्रेस को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया गया.
इसी क्रम में पंजाब कांग्रेस भवन में जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में राज्य की Political परिस्थितियों, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
–
एएमटी/एबीएम
Skip to content