
चंडीगढ़, 11 अगस्त . पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने Tuesday को कांग्रेस नेता और Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को जनता के मुद्दों पर सिर्फ राजनीति करना और हंगामा खड़ा करना आता है लेकिन जब गंभीर मुद्दों पर चर्चा की बात आती है तो वे बहस से बचते नजर आते हैं.
ढिल्लों ने कहा कि इस समय संसद का सत्र चल रहा है, लेकिन राहुल गांधी सदन के भीतर मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय संसद के बाहर हंगामा करना पसंद करते हैं.
उन्होंने कहा कि संसद का हर मिनट और जनता के पैसे का हर रुपया बेहद कीमती है.
मीडिया से बातचीत में ढिल्लों ने कहा, “संसद की कार्यवाही बाधित करना और जनता का पैसा व समय बर्बाद करना कांग्रेस की गैर-जिम्मेदार राजनीति को दर्शाता है.”
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहे थे, लेकिन Monday को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया कि गृह मंत्री संसद में हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं. इसके बावजूद कांग्रेस ने बहस में हिस्सा लेने के बजाय सदन से बहिष्कार कर दिया.
ढिल्लों ने कहा कि इससे साफ हो जाता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस मुद्दों का समाधान नहीं चाहते, बल्कि केवल Political नाटक करना चाहते हैं.
पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने Jharkhand के रांची में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई Police कार्रवाई पर भी चिंता जताई.
उन्होंने कहा कि Jharkhand में अपने अधिकारों और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठा रहे छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज बेहद चिंताजनक है.
उन्होंने कहा कि छात्रों को रोकने के लिए कंटीले तार, आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठीचार्ज की खबरों ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ढिल्लों ने सवाल किया कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल Jharkhand की घटना पर चुप क्यों हैं जबकि Jharkhand में कांग्रेस गठबंधन Government का हिस्सा है.
उन्होंने कहा कि Political लाभ के लिए छात्रों के अधिकारों की बात करना और सहयोगी दल की Government होने पर चुप्पी साध लेना राजनीति में दोहरे मापदंड का उदाहरण है.
केवल ढिल्लों ने पंजाब की आम आदमी पार्टी Government पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भी युवा, कर्मचारी, किसान, मजदूर, शिक्षक और अन्य वर्ग अपने अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरते हैं, तो Government बल प्रयोग का सहारा लेती है.
उन्होंने कहा कि पंजाब में पेपर लीक जैसे गंभीर मामले ने युवाओं के भविष्य और सरकारी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
–
एएमटी/पीएम
Skip to content