
Bengaluru, 27 मई . कर्नाटक कांग्रेस में Chief Minister पद को लेकर लगातार चल रही अटकलों और कैबिनेट फेरबदल की खबरों के बीच Wednesday को रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक दिन पहले हुई हाईकमान के साथ बैठक की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आने वाले चुनावों को लेकर पार्टी काफी गंभीर है और इसी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि Tuesday को Chief Minister सिद्दारमैया, उपChief Minister और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मौजूदगी में एक बड़ी बैठक हुई. इसके अलावा पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल भी इस पूरी चर्चा में शामिल थे. इस बैठक में मुख्य तौर पर दो बड़े चुनावों को लेकर बात हुई. राज्यसभा की चार सीटों और विधान परिषद की सात सीटों के चुनाव पर चर्चा हुई, जो 18 जून को होने वाले हैं.
उन्होंन बताया कि बैठक में अलग-अलग संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया. किसे टिकट दिया जाए, कौन पार्टी का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकता है और किस तरह से पार्टी और राज्य दोनों के हित में फैसला लिया जाए, इन सभी बातों पर विस्तार से मंथन हुआ. कई तरह के पैनल और नामों की सूची भी सामने रखी गई, ताकि हर विकल्प पर चर्चा हो सके.
सुरजेवाला ने यह भी बताया कि Chief Minister सिद्दारमैया और उपChief Minister डीके शिवकुमार की तरफ से अभी कुछ और सुझाव आने बाकी हैं. फैसला अभी फाइनल नहीं हुआ है. अगले एक-दो दिनों तक दोनों नेताओं के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों से भी चर्चा जारी रहेगी. पार्टी चाहती है कि सभी बड़े नेताओं की राय लेकर ही अंतिम उम्मीदवारों का चयन किया जाए, ताकि किसी तरह का विवाद या असंतोष न रहे.
उनका कहना है कि इस पूरी प्रक्रिया का मकसद यही है कि जो भी लोग राज्यसभा और परिषद में जाएं, वे पार्टी के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व कर सकें और राज्य के मुद्दों को बेहतर तरीके से उठा सकें. साथ ही यह भी कोशिश है कि Political हालात को ध्यान में रखते हुए सबसे संतुलित और प्रभावी टीम तैयार की जाए.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content