कांग्रेस ने विकास के बजाय तुष्टिकरण की राजनीति की, इसलिए देश पीछे रहा: बीएल वर्मा

New Delhi, 11 जून . Union Minister बीएल वर्मा ने Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि Prime Minister ने अपने कार्यकाल के दौरान समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया.

उन्होंने महिलाओं और किसानों के सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए. आज की तारीख में Prime Minister के शासनकाल में चौतरफा विकास की बयार बह रही है. आज हमारी अर्थव्यवस्था अगर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की फेहरिस्त में शुमार है, तो निसंदेह इसका श्रेय Prime Minister मोदी को जाता है.

Union Minister ने कहा कि पूरी दुनिया में जहां उथल-पुथल का माहौल है, तो वहीं दूसरी तरफ हमारे देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) तेज बढ़ रहा है. जाहिर सी बात है कि केंद्र Government ने विकास को अपनी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रखा है.

बीएल वर्मा ने दावा किया कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में इन 12 साल में इतना काम हुआ है, जितना कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में भी नहीं हुआ था. आज हमारा देश जिस मुकाम पर खड़ा है, अगर कांग्रेस ने उतनी गंभीरता से काम किया होता, तो हम यह मुकाम काफी पहले ही हासिल कर चुके होते, लेकिन अफसोस की बात यह रही है कि कांग्रेस कभी विकास को लेकर गंभीर नहीं रही. उसका रवैया हमेशा से ही लापरवाही भरा रहा था.

Union Minister ने कहा कि Prime Minister ने सत्ता की कमान संभालने के बाद यह साफ कर दिया था कि हमारी Government गरीबों को समर्पित है. इस Government ने 60 करोड़ लोगों को गरीबी के दलदल से निकालने का काम किया है. Prime Minister सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं. उन्होंने इसे चरितार्थ करते दिखाया है.

उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि इस पार्टी ने हमेशा से ही मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति की है. इस वजह से इस देश में अपेक्षित विकास नहीं हो पाया. अगर कांग्रेस ने गंभीरता से काम किया होता, तो आज हमारा देश कहां से कहां पहुंच चुका होता. आज पूरी विश्व में India देश और Prime Minister Narendra Modi को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है. हमारी Government ने अपनी कार्यशैली के तहत इस सम्मान को अर्जित करने का प्रयास किया है.

इसके अलावा, उत्तर प्रदेश Government में मंत्री संजय निषाद ने भी Prime Minister मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के मौके पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने डूबती हुई अर्थव्यस्था को उठाने का काम किया है. हम डूबने की स्थिति में थे, हमें उबारने का काम किया गया है. हम अपनी पहचान खो रहे थे, लेकिन, Prime Minister ने अपनी कार्यशैली के दम पर हमें एक नई पहचान और सम्मान दिलाया है, जिसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिए. मैं खुद निषाद परिवार से आता हूं. Prime Minister ने मुझे गले लगाया और मुझे इतने अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी.

साथ ही, उन्होंने अपनी सुनील बंसल के साथ हुई बैठक को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि सुनील बंसत उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से वाकिफ हैं. वो संगठन को भलीभांति जानते हैं, लिहाजा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हमारी उनसे कई बिंदुओं पर सार्थक चर्चा हुई. इसके अलावा हमने उन्हें पश्चिम बंगाल प्रचंड जीत को लेकर भी उन्हें बधाई दी. अब हमारा अगला मकसद तेलंगाना है, जहां पर हम अपने मछुआरा भाइयों से मुलाकात करेंगे.

वहीं, चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं. उनके मुताबिक, Prime Minister मोदी के नेतृत्व में बुनियादी क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास के कार्य किए हुए. चार लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ. एम्स का निर्माण हुआ. वंदे India का निर्माण हुआ. एयरपोर्ट का निर्माण हुआ. हर क्षेत्र में प्रगति की. हमारे पास आंकड़े हैं. हमारी अर्थव्यवस्था 12वें पायदान पर थे और आज हम चौथे पायदान पर आ चुके हैं.

साथ ही, कांग्रेस की ओर से Prime Minister Narendra Modi की उपलब्धियों पर सवाल खड़े किए जाने पर भी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि ये लोग हम पर सवाल उठा रहे हैं. महंगाई का मुद्दा उठाया जा रहा है. पेट्रोल की कीमत में उछाल का मुद्दा उठाने से पहले यह देखना होगा कि वैश्विक मंच पर किस तरह की स्थिति बनी हुई है. उसके बाद ही आप इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया दे पाएंगे. ये लोग जो हम पर सवाल उठा रहे हैं, क्या इन लोगों कभी ये बताया कि अब तक शहजादे के नेतृत्व में इन लोगों को कितने चुनावों में हार का मुंह देखना पड़ा है.

जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा, “अब तक राहुल गांधी के नेतृत्व में इन लोगों को 100 से ज्यादा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा है. यह इन लोगों की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि ये लोग इस पर चर्चा नहीं करते.”

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि आज की तारीख में देशभर में महंगाई बढ़ रही है, लेकिन आपको यह देखना होगा कि दुनिया के अन्य देशों में महंगाई की क्या स्थिति है. कई अन्य महंगाई दर ऊंची है.. इसी महंगाई की वजह से 21 हजार भारतीय अमेरिका छोड़कर स्वदेश आ चुके हैं. यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि आंकड़े खुद इसके गवाही दे रहे हैं.

इसके अलावा, भाजपा नेता जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में आने से पहले कहा था कि मैं किसी भी प्रकार की सरकारी सुख सुविधा नहीं लूंगा, लेकिन उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया. इस हेलीकॉप्टर से किसको क्या फायदा हो रहा है. अरविंद केजरीवाल ने बाकायदा अपने लिए महल तक बनवा लिया. पंजाब में भगवंत मान की Government है. इन्होंने अब तक प्रदेश में विकास का कोई काम नहीं करवाया है. अब तक कोई सड़क निर्माण का कार्य नहीं करवाया है. यह लोग सिर्फ हवा हवाई बातें करते हैं, जिसका सत्यता से कोई लेना देना नहीं होता है. अब प्रदेश की जनता इन लोगों को अच्छे से समझ रही है.

उन्होंने कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान का जवाब दूंगा, लेकिन सही समय आने पर है. अब यह बहुत ही गजब की स्थिति है कि वो कह रहे हैं कि अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करूंगा. चंडीगढ़ में पांच साल हो चुके हैं. जनता उनसे जवाब मांग रही है, लेकिन वो जवाब देने को तैयार ही नहीं हो रहे हैं. मनीष तिवारी सिर्फ संसद में बोलकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं. अगर उनको लगता है कि जिस तरह से कांग्रेस ने 60 सालो तक सत्ता में रहकर लोगों को गुमराह किया, ठीक वो भी चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने में सफल रहेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है.

एसएचके/