
New Delhi, 15 अगस्त . स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Prime Minister Narendra Modi के लाल किले से दिए गए भाषण और ‘विकसित India 2047’ के विजन की BJP MP डॉ. रबींद्र नारायण बेहरा ने सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के सामने वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है और इसके लिए कृषि, फूड प्रोसेसिंग, क्रिटिकल मिनरल्स, ऊर्जा और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया गया है.
BJP MP ने महिला आरक्षण की पहल को भी देश में समानता और महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. वहीं, कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्रीय प्रतीकों और Prime Minister मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ से जुड़ी टिप्पणी का समर्थन किया.
बेहरा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Prime Minister ने लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और India को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प सामने रखा. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने विकसित India के लिए ‘सप्त धारा’ बताई है. इसमें कृषि के विकास के साथ फूड प्रोसेसिंग, क्रिटिकल मिनरल्स और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम करने की बात कही गई है. इन क्षेत्रों में विकास के जरिए India को आर्थिक और रणनीतिक रूप से और मजबूत बनाया जा सकता है. Prime Minister का विजन खास तौर पर युवा पीढ़ी और आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
BJP MP ने India की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि India को केवल एक बड़ा उपभोक्ता बाजार नहीं बल्कि एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग देश के रूप में विकसित करने की जरूरत है. उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स के बेहतर इस्तेमाल को देश की रणनीतिक ताकत से जोड़ते हुए कहा कि India को अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना होगा. विकसित India के लक्ष्य में महिला शक्ति और युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और इन दोनों शक्तियों को आगे बढ़ाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है.
Prime Minister मोदी की महिला आरक्षण की पहल की तारीफ करते हुए डॉ. बेहरा ने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने से देश में समानता मजबूत होगी. महिला और युवा India की दो बड़ी ताकत हैं. यदि इन दोनों को पर्याप्त अवसर और मंच दिया जाता है तो देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है. महिला विकास, महिला आरक्षण और युवाओं के विकास के साथ-साथ India की उत्पादन क्षमता बढ़ाना भी विकसित India के निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा है.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए BJP MP ने देश के विभाजन और स्वतंत्रता के दौरान हुई हिंसा का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिंसा और विस्थापन का सामना करना पड़ा था. कांग्रेस ने लंबे समय तक देश के व्यापक हितों के लिए पर्याप्त काम नहीं किया. Prime Minister मोदी द्वारा ‘अर्बन नक्सल’ और ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल एक गंभीर विषय की ओर इशारा करता है. कुछ ताकतें देश की युवा शक्ति को प्रभावित करने और उसे विकास की दिशा से भटकाने का प्रयास कर सकती हैं.
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘वंदे मातरम’ के गायन के समय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो social media पर वायरल होने के बाद Political विवाद भी सामने आया है. इस पर BJP MP ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर संसद और राष्ट्रीय ध्वज का पर्याप्त सम्मान नहीं करने के आरोप लगते रहे हैं और अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जब संसद में ‘वंदे मातरम’ का गायन हो या राष्ट्रीय महत्व से जुड़े कार्यक्रम हों, तो सभी नेताओं को उचित सम्मान प्रदर्शित करना चाहिए. बेहरा ने social media पर सामने आए वीडियो को गंभीर विषय बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत देश की भावना और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़ा है.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद India को विश्वगुरु और वैश्विक नेता बनाने के आह्वान पर भी BJP MP ने प्रतिक्रिया दी. बेहरा ने मोहन भागवत के बयान को India के भविष्य और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा विजन बताया. उन्होंने कहा कि India के तेजी से बढ़ते प्रभाव और विकास को देखते हुए दुनिया की कई ताकतें India पर नजर रख रही हैं. उन्होंने दावा किया कि कुछ विदेशी ताकतें India की विकास यात्रा को प्रभावित करने की कोशिश कर सकती हैं. ऐसी कोशिशों का एक माध्यम देश की युवा शक्ति को भटकाना हो सकता है.
–
/एबीएम
Skip to content