उज्जैन जमीन मामले को लेकर कांग्रेस का मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा

Bhopal 20 जुलाई Madhya Pradesh विधानसभा में उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर कांग्रेस ने चर्चा कराए जाने की मांग की और कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया . राज्य विधानसभा का मानसून सत्र Monday से शुरू हो गया और कांग्रेस इस सत्र में आक्रामक रूख अपनाए हुए हैं . कांग्रेस की ओर से स्थगन के जरिए उज्जैन जमीन खरीदी मामले पर चर्चा कराए जाने की मांग की गई . कांग्रेस की इस मांग पर जमकर हंगामा हुआ कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई.

स्थगन को लेकर कांग्रेस विधायक और संसदीय कार्य मंत्री के बीच में काफी बहस हुई, बाद में तो कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और वे सदन से बाहर चले गए . विधानसभा से बाहर निकले कांग्रेस विधायकों ने जमकर नारेबाजी की और स्थगन पर चर्चा न कराए जाने का आरोप लगाया.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उज्जैन में जमीन खरीदी को लेकर Chief Minister मोहन यादव पर आरोप लगे हैं और उन्हें इन आरोपों का जवाब देना चाहिए . नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने आगे कहा कि उज्जैन में सिंहस्थ होने वाला है और अगर वहां घोटाले के आरोप लग रहे हैं तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से विधानसभा में स्थगन लाया गया लेकिन संसदीय कार्य मंत्री ने व्यवस्था का हवाला दिया. हालांकि सच्चाई यह है कि Chief Minister मोहन यादव पर लगे आरोपों से राज्य की छवि धूमिल हो रही है, इसलिए Chief Minister को इस मामले पर जवाब देना चाहिए.

एसएनपी/पीएम