छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही थी कांग्रेस और सपाः आरपी सिंह

New Delhi, 26 जुलाई . भाजपा नेता आरपी सिंह ने अयोध्या में चढ़ावा चोरी के मामले में एसआटी जांच को पारदर्शिता के लिए जरूरी बताया. उन्होंने नीट के मुद्दे पर सीएम योगी के रुख का समर्थन किया.

राम मंदिर में दान चोरी मामले में Supreme Court के आदेश पर गठित नई एसआईआटी को लेकर भाजपा नेता आरपी सिंह ने से कहा, “कोर्ट का आदेश मिलते ही यूपी Government ने तुरंत एसआईटी का गठन किया है. अब संपूर्ण जांच होगी, जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में भी आठ लोग जेल में हैं.”

जंतर-मंतर पर हुए युवाओं के आंदोलन को लेकर आरपी सिंह ने कहा, “Samajwadi Party और कांग्रेस छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी Political रोटियां सेंक रही थी. सपा के राज में नकल माफिया काम करते थे. पैसे लेकर नकल कराई जाती थी और आज पेपर लीक की बात कर रहे हैं. राहुल गांधी बताएं कि कर्नाटक में पेपर लीक हुआ तो क्यों शिक्षा मंत्री को नहीं निकाला.”

आरपी सिंह ने कहा, “जितनी चिंता Prime Minister Narendra Modi युवाओं और छात्रों की करते हैं, उतना आज तक किसी देश के Prime Minister ने नहीं किया.”

कैराना से सांसद इकरा हसन ने हाल ही में कहा था कि जौहर यूनिवर्सिटी को किसी भी कीमत पर गिरने नहीं दिया जाएगा. जरूरत पड़ी तो एक-एक ईंट की जगह अपना सिर लगा देंगे. इकरा हसन के इस बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा, “कानून और संविधान के अनुसार के कार्रवाई होगी. अगर वक्फ और गरीब किसानों की जमीन हड़प कर कोई इमारतें बनी हुई है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.”

कारगिल दिवस पर आरपी सिंह ने कहा, “आज के ही दिन भारतीय सेना के नौवजवानों ने Pakistan को हराया था. अभी भी Pakistan लगातार आतंकी भेजता रहता है, लेकिन हमारी सेना उन्हें मुंहतोड़ जवाब देती है.”

पेपर लीक पर प्रस्तावित बिल को लेकर भाजपा नेता ने कहा, “2024 में यह बिल आया था. इस पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने समर्थन नहीं दिया था, फिर बिल पास हुआ था. अब अपेक्षा करते हैं कि विपक्ष बिल का सहयोग करेगा.”

ओपी/पीएम