
नई दिल्ली, 17 अप्रैल . पूर्वी दिल्ली में Police ने Friday को चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (पीआईए) की Police टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी आलिम और कृष्णा को दबोचा. इनके कब्जे से चोरी किए गए कंप्यूटर के महत्वपूर्ण पुर्जे बरामद कर लिए गए हैं, जिनमें रैम और एसएसडी शामिल हैं.
यह मामला 11 फरवरी का है, जब संजय कुमार जैन ने पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कार्यालय से कंप्यूटर के पुर्जे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. इस संबंध में थाना पीआईए में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 के तहत ई-First Information Report दर्ज की गई थी. शिकायत मिलते ही Police ने जांच शुरू कर दी और मामले को सुलझाने के लिए विशेष प्रयास किए.
जांच के दौरान एसएचओ पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया की निगरानी और एसीपी प्रीत विहार के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. Police टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे cctv कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया. साथ ही, स्थानीय स्तर पर पूछताछ और खुफिया जानकारी एकत्र कर संदिग्धों की पहचान की गई.
तकनीकी इनपुट और cctv फुटेज के आधार पर आलिम और कृष्णा पर शक गहराया. इसके बाद Police ने उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी. गुप्त मुखबिरों की मदद से यह जानकारी मिली कि दोनों आरोपी गाजियाबाद में छिपे हुए हैं. सूचना के आधार पर Police टीम ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की तलाशी और पूछताछ में चोरी किए गए कंप्यूटर के पुर्जे (रैम और एसएसडी) बरामद किए गए. Police के अनुसार, दोनों आरोपी पेशे से लैपटॉप मैकेनिक हैं और उन्होंने अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल कर इस चोरी को अंजाम दिया. फिलहाल, उनकी किसी अन्य आपराधिक मामले में संलिप्तता सामने नहीं आई है, लेकिन Police इस पहलू की भी जांच कर रही है.
–
डीके/डीकेपी
Skip to content