प्रधानमंत्री की अश्लील तस्वीर को लेकर बंगाली अभिनेत्री के खिलाफ शिकायतें दर्ज

कोलकाता, 26 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi की अश्लील तस्वीर का कथित तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में बंगाली Actress श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ विभिन्न Police थानों में शिकायतें दर्ज की गई हैं.

भाजपा नेता केया घोष ने Sunday को कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके आनंदपुर Police स्टेशन में श्रीलेखा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इसके अलावा, बताया जा रहा है कि बिधाननगर साइबर क्राइम Police स्टेशन समेत कई जिलों के विभिन्न Police थानों में बंगाली Actress के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं.

24 जुलाई को नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक के विरोध में और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोग कोलकाता की सड़कों पर उतरे थे. श्रीलेखा मित्रा भी इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं. उस समय उन्होंने हाथ में एक पोस्टर लिए हुए तस्वीर खिंचवाई थी. आरोप है कि उस पोस्टर पर Prime Minister की अश्लील तस्वीर छपी थी.

इसी घटना के आधार पर मित्रा के खिलाफ शिकायतें दर्ज की गईं.

हालांकि, Police सूत्रों के अनुसार, अभी तक कोई First Information Report दर्ज नहीं की गई है. प्रारंभिक जांच के बाद ही तय किया जाएगा कि First Information Report दर्ज की जाएगी या नहीं. अब तक भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने के लिए उकसाना), 353 (सार्वजनिक रूप से भड़काऊ आचरण को बढ़ावा देना) और 356 (मानहानि) के तहत शिकायत दर्ज की गई है.

Actress ने खुद इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक विशेष पोस्टर पकड़े हुए मेरी तस्वीर वायरल हो गई है. मैं भाजपा विरोधी हो सकती हूं, लेकिन मुझे गद्दार कहना बहुत हास्यास्पद है. यह उतना ही हास्यास्पद है अगर कोई यह सोचता है कि मैंने जानबूझकर वह तस्वीर ली और उसे हाथ में पकड़े खड़ी हुई!

Actress ने आगे बताया कि वह Friday को मैदान में जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं. वह छात्रों और युवाओं के साथ भी चलीं. चश्मा न होने के कारण वह पोस्टर को ठीक से नहीं देख पाईं. उन्होंने कहा, “मैं अपना चश्मा लाना भूल गई थी. मैं सिर्फ धूप का चश्मा लाई थी.” उन्होंने दावा किया कि भीड़ के कारण वह पोस्टर पर मोदी की तस्वीर ठीक से नहीं देख पाईं.

श्रीलेखा ने आगे कहा कि उस समय Police लाठीचार्ज कर रही थी. उन्होंने पोस्टर को पलटकर यह भी नहीं देखा कि उस पर पीएम मोदी की किस तरह की तस्वीर है.

भाजपा नेता केया घोष ने कहा कि Prime Minister की ऐसी तस्वीर देखकर उन्हें पार्टी नेता के तौर पर नहीं, बल्कि देश की नागरिक के तौर पर गुस्सा आया है. उनकी अपील है, “ऐसी भद्दी तस्वीर साझा करने के लिए श्रीलेखा के खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए. ऐसे कृत्य के लिए कड़ी सजा जरूरी है. उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. अन्यथा, हम अदालत जाएंगे.”

एमएस/