वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ओमानी समकक्ष से फोन पर बातचीत की, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई

New Delhi, 13 अप्रैल . Union Minister पीयूष गोयल ने ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी से फोन पर बातचीत की और इसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षी व्यापार और निवेश बढ़ाने पर चर्चा हुई.

गोयल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “ओमान के वाणिज्य, उद्योग और निवेश प्रोत्साहन मंत्री महामहिम अनवर बिन हिलाल बिन हमदौन अल जाबरी के साथ फोन पर बातचीत की.”

उन्होंने आगे लिखा, “इस दौरान दोनों देशों के आपसी विकास के लिए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने हेतु भारत-ओमान सीईपीए के तहत अवसरों का लाभ उठाने पर चर्चा की गई.”

India और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) 18 दिसंबर 2025 को साइन हुआ था और दोनों देश इसे जल्द-जल्द लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं.

इससे India के निर्यात विविधीकरण को मजबूती मिलेगी और आपूर्ति श्रृंखलाएं भी मजबूत होंगी.

2020 से ओमान में भारतीय निवेश तीन गुना से अधिक बढ़कर 5 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिसमें ग्रीन स्टील, ग्रीन अमोनिया, एल्युमीनियम निर्माण और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं. यह निवेश दीर्घकालिक ऑपरेटिंग बेस के रूप में ओमान में India के विश्वास को दर्शाते हैं.

दोनों देश सीईपीए को द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानते है.

पिछले कुछ वर्षों में, India ने कई द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनसे हमारे किसानों, व्यापारियों और निर्यातकों को लाभ मिल रहा है.

India की ओर से निर्यात में विविधता लाने के लिए लगातार द्विपक्षीय व्यापार समझौतों पर फोकस किया जा रहा है. India ने फरवरी 2026 में अमेरिका और जुलाई 2025 में यूके से एफटीए किया था. वहीं, India ने यूएई, यूरोपीय मुक्त व्यापार संगठन (ईएफटीए) में शामिल देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन से भी एफटीए किया है. वहीं, India का ऑस्ट्रेलिया से भी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट हो चुका है.

एबीएस/