
Gujarat, 27 जुलाई . Gujarat के प्रसिद्ध लोक साहित्यकार और हास्य कलाकार (कॉमेडियन) हकाभा गढ़वी हिंगलाज माताजी मंदिर से लौटते समय एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब वह Gujarat के सुरेंद्रनगर जिले के ध्रांगध्रा के पास पीपला गांव स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे. हकाभा की फॉर्च्यूनर कार पिपला और बैसबाग गांवों के पास पानी में जा गिरी.
इस हादसे में उनकी जान बच गई. घटना के बाद उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में बताया, “मैं हिंगलाज माता रानी के दर्शन करके वापस आ रहा था. रास्ते में मेरी गाड़ी के सामने एक सांप आ गया था. उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी को घुमाना पड़ा, जिससे हमारी गाड़ी नदी के गड्ढ़े के पास जा गिरी. गिरने के दौरान हमें लग रहा था कि बचना मुश्किल है, लेकिन भगवती मैया के आशीर्वाद से ऐसा कुछ भी नहीं हुआ.
हाकाभा गढ़वी ने बताया कि वे अपने दोस्तों के साथ माता रानी के दर्शन के लिए गए थे. लौटते वक्त उनकी गाड़ी एक गड्ढ़े में गिर गई. हादसे के दौरान उनके साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत मदद की और सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी जान बचाई.
हाकाभा गढ़वी ने कहा, “हिंगलाज माता रानी की कृपा से मेरी जान बच गई. जो भी हुआ, शायद अच्छे के लिए ही हुआ. प्रशासन पहले से ही लोगों को लगातार चेतावनी दे रहा था कि अगर तेज बारिश हो रही है, तो घर से नहीं निकलना चाहिए. हालांकि हमने भी उनकी बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया. हमें लगता था कि कार्यक्रम में जाना है, इसलिए कलाकार तो निकल ही सकते हैं, लेकिन जब आप किसी नए रास्ते से गुजरते हैं, तो वहां गड्ढे हो सकते हैं. अगर सड़क पर कोई जानवर या सांप आ जाए, तो दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए मैं सभी से कहना चाहता हूं कि Government और प्रशासन की सलाह का हमेशा पालन करें.”
उन्होंने सभी को समझाते हुए कहा, “अगर रात में तेज बारिश हो रही हो, तो बिल्कुल बाहर न निकलें. पानी भरे रास्तों पर गाड़ी चलाने या पानी में आगे बढ़ने की कोशिश न करें. इस हादसे के बाद मुझे एहसास हुआ कि Government और प्रशासन जो चेतावनियां देते हैं, वे हमारी सुरक्षा के लिए ही होती हैं.”
–
एनएस/
Skip to content