कॉकरोच जनता पार्टी जनता के बीच भ्रम फैलाने का कर रही प्रयास: आनंद दुबे

Mumbai , 23 मई . शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने कॉकरोच जनता पार्टी को भ्रम फैलाने वाली राजनीति बताई. उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए इस तरह का काम कर रहे हैं. इससे कुछ होने वाला नहीं है.

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आनंद दुबे ने से बात करते हुए कहा, “कुछ लोग कॉकरोच जनता पार्टी को कांग्रेस की पार्टी बता रहे हैं, कुछ इसे आम आदमी पार्टी से जोड़ रहे हैं. आखिर यह पार्टी है कौन और इसका उद्देश्य क्या है? इस तरह की राजनीति केवल भ्रम फैलाने का काम करती है.”

भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को लेकर भी आनंद दुबे ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह न तो किसी Political दल के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं और न ही उन्होंने कभी पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई. उन्होंने आम आदमी पार्टी से पूछा कि यदि राज्यसभा सीटों को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, तो यह भी स्पष्ट किया जाए कि हरभजन सिंह को किस आधार पर राज्यसभा भेजा गया.

वक्फ बोर्ड की 31 हजार से अधिक संपत्तियों का पंजीकरण रद्द किए जाने के मामले पर आनंद दुबे ने कहा कि वक्फ बोर्ड का अपना कानून और नियम है. उन्होंने कहा कि यह एक जटिल विषय है और पहले यह समझना जरूरी है कि किन कारणों से पंजीकरण रद्द किए गए हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. उम्मीद पोर्टल पर दर्ज 31 हजार से अधिक वक्फ संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है. दस्तावेजों में त्रुटियां और तकनीकी खामियां मिलने के बाद यह फैसला लिया गया. अब तक कुल 1,18,302 वक्फ संपत्तियां दर्ज की गई थीं, जिनमें से 31,328 का पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है.

वहीं, राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में बढ़ती महंगाई, शेयर बाजार में गिरावट और आम लोगों की परेशानियों को लेकर चिंतित हैं. आनंद दुबे ने कहा कि राहुल गांधी जनता को जागरूक करने और आने वाली चुनौतियों के प्रति सचेत रहने का संदेश दे रहे हैं.

डीकेपी